आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई. इसके साथ ही एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रभावी प्रावधान सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई.

- ज्योति प्रकाश चौक से कलेक्ट्रेट तक निकली सामाजिक न्याय अधिकार पदयात्रा, हजारों लोगों के शामिल होने का दावा
- एससी-एसटी एक्ट, आर्थिक आधार पर आरक्षण, परशुराम जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश और सवर्ण आयोग की उठी मांग
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले में बुधवार को सामाजिक मांगों को लेकर बड़ी पदयात्रा निकाली गई. राष्ट्रीय परशुराम परिषद के तत्वावधान में ज्योति प्रकाश चौक से जिला पदाधिकारी कार्यालय तक निकली सामाजिक न्याय अधिकार पदयात्रा में आयोजकों के अनुसार सवर्ण और ओबीसी समाज के हजारों लोग शामिल हुए. पदयात्रा के बाद प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया.
आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट को लेकर उठी आवाज
पदयात्रा के दौरान जातिगत आरक्षण व्यवस्था में बदलाव कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई. इसके साथ ही एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रभावी प्रावधान सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई. प्रदर्शनकारियों ने भगवान परशुराम जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने और राष्ट्रीय सवर्ण आयोग के गठन की मांग भी उठाई.
प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
ज्योति चौक से शुरू हुई पदयात्रा जिला पदाधिकारी कार्यालय पहुंची, जहां परिषद के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. राष्ट्रीय परशुराम परिषद के जिला अध्यक्ष दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही ने कहा, “यह पदयात्रा सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाने का प्रयास है. हमारी मांग है कि समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं और भावनाओं पर गंभीरता से विचार हो तथा संवैधानिक दायरे में समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएं.”
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री नंदकुमार तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता मल्लिकार्जुन राय, जिला महामंत्री राहुल राय, अभिषेक मिश्रा, हरे राम पांडे, दीपांशु राय, दीपक पांडे, अमरनाथ पंडित उर्फ लाला बाबा, पंकज उपाध्याय, रिया पाठक, सिद्धार्थ पांडे, अंगद चौबे, बृजेश यादव, अंकित त्यागी, शिवम पांडे, राजीव पाठक, डॉ. विशेष दुबे, राघव पांडे सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे.
वीडियो :




.png)







0 Comments