मठ-मंदिरों, धर्मशालाओं और न्यास समितियों के प्रमुखों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई. परिषद अध्यक्ष प्रो. रणवीर नंदन ने आह्वान किया कि जन्मदिन का आयोजन केवल उत्सव तक सीमित न रहे, बल्कि इसे सेवा और सामाजिक संकल्प से भी जोड़ा जाए.
- 17 सितंबर को मंदिरों में महामृत्युंजय जाप, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा, 38 जिलों में कार्यक्रम
- बक्सर में कुमार राज गुप्ता संभालेंगे जिम्मेदारी, ‘एक युवा-एक संकल्प’ से रक्तदान-पौधरोपण तक चलेगा अभियान
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को बिहार के मठ-मंदिरों में आस्था और सेवा का संगम देखने को मिलेगा. बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के आह्वान पर प्रदेश के सभी 38 जिलों में मंदिरों को दीपों से सजाने के साथ धार्मिक अनुष्ठान और सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस दिन को ‘सेवा और संकल्प दिवस’ के रूप में मनाने की तैयारी है.
मंदिरों में दीपोत्सव के साथ महामृत्युंजय जाप, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, विशेष पूजा-अर्चना और सामूहिक प्रार्थना होगी. धार्मिक न्यास पर्षद की बैठक में मठ-मंदिरों, धर्मशालाओं और न्यास समितियों के प्रमुखों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई. परिषद अध्यक्ष प्रो. रणवीर नंदन ने आह्वान किया कि जन्मदिन का आयोजन केवल उत्सव तक सीमित न रहे, बल्कि इसे सेवा और सामाजिक संकल्प से भी जोड़ा जाए.
बक्सर में पूजा के साथ सेवा अभियान का भी जोर
बक्सर में कार्यक्रम की जिम्मेदारी कुमार राज गुप्ता को दी गई है. उनके अनुसार जिले के प्रमुख मंदिरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना को लेकर महामृत्युंजय जाप, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, कबीर वाणी पाठ और सामूहिक प्रार्थना होगी.
इसके साथ मंदिर परिसरों और आसपास के इलाकों में स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा. यानी जन्मदिन के आयोजन में पूजा के साथ सामाजिक सेवा को भी खास जगह दी गई है.
युवाओं से कहा- एक युवा, एक संकल्प
कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए ‘एक युवा-एक संकल्प’ अभियान शुरू किया जा रहा है. इसके तहत रक्तदान शिविर, वृद्धजनों की सहायता, पौधरोपण, अस्पतालों में मरीजों के परिजनों की मदद तथा गरीब बच्चों को पाठ्य सामग्री और प्रसाद वितरण जैसे कार्यक्रम प्रस्तावित हैं.
रामरेखा घाट पर जुटी तैयारी समिति
आयोजन की तैयारियों को लेकर रामरेखा घाट स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर में तैयारी समिति की बैठक हुई. बैठक में कार्यक्रम को व्यापक बनाने और अधिक से अधिक युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर चर्चा हुई.
बैठक में भाजपा नेता सौरभ तिवारी, राहुल दुबे, महावीर गुप्ता, विनोद माली, भाष्कर सिंह, रोहित मिश्रा, बरमेश्वर चौधरी, आयुष सराफ, दीपक गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता, मनीष गुप्ता, रौशन गुप्ता, मयंक कसेरा और संदीप जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे.






.png)










0 Comments