इसके अलावा पूर्व वर्षों में 12वीं, ITI या ग्रेजुएशन पास ऐसे युवा भी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने पहले GEET कार्यक्रम में CRT टेस्ट या प्रशिक्षण में हिस्सा नहीं लिया है. आवेदक की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

- 12वीं, ITI और ग्रेजुएशन पास 18-28 वर्ष के युवा ले सकते हैं हिस्सा
- 18 सितंबर से जिला नियोजनालय में शुरू होगा GEET प्रशिक्षण, CRT से खुलेगा करियर का रास्ता
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : 12वीं, ITI या ग्रेजुएशन के बाद नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बक्सर में करियर संवारने का मौका है. जिला नियोजनालय के सहयोग से Learnet Skills Limited और Infosys Foundation की ओर से GEET (Graduate Employability Enhancement Training) कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इसके तहत युवाओं को Career Readiness Test (CRT) में शामिल होने के साथ नि:शुल्क प्रशिक्षण और प्लेसमेंट असिस्टेंस की सुविधा मिलेगी.
इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले युवाओं को अपनी क्षमताओं, रुचियों और करियर की संभावनाओं को समझने में मदद मिलेगी. साथ ही प्रशिक्षण के दौरान इंटरव्यू, कम्युनिकेशन और रोजगार से जुड़ी जरूरी स्किल्स पर भी काम कराया जाएगा.
कौन ले सकता है हिस्सा
वर्ष 2026 में 12वीं, ITI या ग्रेजुएशन पास कर चुके छात्र-छात्राएं इस कार्यक्रम के लिए पात्र हैं. इसके अलावा पूर्व वर्षों में 12वीं, ITI या ग्रेजुएशन पास ऐसे युवा भी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने पहले GEET कार्यक्रम में CRT टेस्ट या प्रशिक्षण में हिस्सा नहीं लिया है. आवेदक की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
मुफ्त प्रशिक्षण के साथ कई फायदे
GEET कार्यक्रम के तहत युवाओं को पूरी तरह नि:शुल्क प्रशिक्षण, Career Assessment Report, KIT Box, T-Shirt, Book, Note-Book और Pen दिया जाएगा. प्रशिक्षण पूरा करने पर Course Completion Certificate भी मिलेगा. इसके साथ Placement Assistance तथा Interview और Communication Skills की ट्रेनिंग भी दी जाएगी.
पहले GEET में शामिल हो चुके युवाओं को मौका नहीं
जिन अभ्यर्थियों ने वर्ष 2025 या उससे पहले GEET कार्यक्रम के तहत CRT Test अथवा Training में हिस्सा लिया है, वे इस कार्यक्रम के लिए पात्र नहीं होंगे. यह अवसर केवल उन अभ्यर्थियों के लिए है, जिन्होंने पहले GEET Training या CRT में भाग नहीं लिया है.
18 सितंबर को नियोजनालय में शुरू होगा प्रशिक्षण
जिला जन संपर्क कार्यालय के अनुसार GEET प्रशिक्षण 18 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से जिला नियोजनालय, बक्सर में शुरू होगा. इच्छुक पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समय पर पहुंचकर इस नि:शुल्क अवसर का लाभ ले सकते हैं.
अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए Atish Sagar, Learnet Skills Limited/GEET Program Team से मोबाइल नंबर 8986219658 पर संपर्क किया जा सकता है.





.png)










0 Comments