सामाजिक कार्यकर्ता अलाउद्दीन अंसारी का हृदयगति रुकने से निधन ..

हर दिन की तरह सुबह वह नहा-धोकर आएं और अपने कमरे में गए तभी उन्हें हृदयघात हुआ और वह अचेत होकर गिर पड़े. परिजनों ने देखा तो उन्हें तुरंत ही नगर के वी के ग्लोबल अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उनकी मृत्यु की पुष्टि कर दी. 






                           




-  नगर के दूध पोखरी कब्रिस्तान में किए गए सुपुर्द - ए - खाक
- नगर परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन प्रत्याशी रहे रहे हैं अलाउद्दीन अंसारी 

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर के कोइरपुरवा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता और नगर परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन प्रत्याशी अलाउद्दीन अंसारी का मंगलवार की सुबह तकरीबन 8:30 बजे हृदयघात की वजह से निधन हो गया. घटना मंगलवार को उनके कोइरपुरवा अंग्रेज का कब्रिस्तान के समीप स्थित घर पर ही हुई, हर दिन की तरह सुबह वह नहा-धोकर आएं और अपने कमरे में गए तभी उन्हें हृदयघात हुआ और वह अचेत होकर गिर पड़े. परिजनों ने देखा तो उन्हें तुरंत ही नगर के वी के ग्लोबल अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उनकी मृत्यु की पुष्टि कर दी. 

65 वर्षीय अलाउद्दीन अंसारी अपने पीछे शोक संतप्त पत्नी, दो अविवाहित, दो विवाहित पुत्रों-पुत्रवधुओं का भरा-पूरा परिवार, शुभचिंतकों एवं जानने वालों के बीच अपनी यादें छोड़ गए हैं. 

मंगलवार की शाम ही तकरीबन 4:00 बजे दूध पोखरी कब्रिस्तान में भारी जनसमूह के बीच उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया. उनके परिचित तथा सरकारी विद्यालय में बतौर शिक्षक कार्यरत मोहम्मद परवेज ने बताया कि अलाउद्दीन अंसारी हरदिल अजीज व्यक्ति थे तथा सदा ही जरूरतमंदों की मदद को तत्पर रहते थे. उनके निधन पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुमार शरण ने भी शोक व्यक्त किया है.















Post a Comment

0 Comments