समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. फाउंडेशन ने लोगों से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान वामन के दर्शन और पूजा-अर्चना करने तथा इस धार्मिक आयोजन में भागीदार बनने की अपील की है.
![]() |
| आमंत्रण पत्र वितरित करते ग्लोबल वामन फाउंडेशन के सदस्य |

- किला मैदान से शुरू होगी शोभायात्रा, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंचेगी वामन भगवान मंदिर
- रथ यात्रा के साथ महाप्रसाद वितरण, 23 सितंबर को सुबह 8 बजे जुटेंगे श्रद्धालु
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भगवान वामन की नगरी बक्सर में 23 सितंबर को आस्था और भक्ति का भव्य नजारा देखने को मिलेगा. वामन ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से भगवान वामन रथ यात्रा एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा. बुधवार सुबह 8 बजे किला मैदान स्थित रामलीला मंच से रथ यात्रा शुरू होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है.
रथ यात्रा किला मैदान से निकलकर पुलिस चौकी, रामरेखा घाट, पी.पी. रोड, मुनीम चौक, यमुना चौक, ठठेरी बाजार मोड़, सब्जी मंडी मेन रोड, आदर्श नगर थाना, कॉलेज गेट मोड़ और जेल मोड़ होते हुए भगवान वामन मंदिर पहुंचेगी. आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और आयोजन समिति के सदस्यों में खासा उत्साह है. यात्रा के दौरान भगवान वामन के जयकारों से शहर का माहौल भक्तिमय होने की उम्मीद है.
![]() |
| तैयारी बैठक में सदर विधायक व अन्य |
रथ यात्रा के बाद महाप्रसाद का आयोजन
रथ यात्रा के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. फाउंडेशन ने लोगों से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान वामन के दर्शन और पूजा-अर्चना करने तथा इस धार्मिक आयोजन में भागीदार बनने की अपील की है.
वामन ग्लोबल फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश राय (कल्लू राय) ने बताया कि भगवान वामन से जुड़ी आस्था को जन-जन तक पहुंचाने और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजन किया जा रहा है.
हर गुरुवार मंदिर परिसर में आरती-कीर्तन
आयोजकों के अनुसार भगवान वामन मंदिर के प्रांगण में प्रत्येक गुरुवार की शाम आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया जाता है. श्रद्धालुओं से इसमें भी शामिल होने की अपील की गई है.
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रेम जी मिश्रा, सिकन्दर सिंह, बबुआ राय, दीपक सिंह (पार्षद), राहुल राय, प्रेम प्रकाश तिवारी, सागर सिंह, राकेश रंजन सिंह, मुकेश कुमार, तुफानी यादव, रिषि सिंह, मनोरंजन पाण्डेय, विजय मिश्रा, श्री प्रकाश राय, सचिन पाण्डेय, बबलू राय, छोटू तिवारी, शिवम ठाकुर, बासुकी पाण्डेय, चंदन कुमार, मुकेश सिंह, गुलशन कुमार, राकेश पाठक, दीपाली यादव, निकू ओझा, सुमित राय, नवीन राय, निशांत राय, राजेश यादव और विनय पाण्डेय सहित अन्य लोग जुटे हैं.





.png)











0 Comments