चौसा में दीनदयाल जयंती पर गूंजा अंत्योदय का संदेश, कार्यकर्ताओं ने याद किए उपाध्याय के विचार ..

उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और विचारों पर चर्चा करते हुए कहा कि उनका चिंतन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान पर केंद्रित था. उनके विचार आज भी सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हैं.





                           



  • राजा राय की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, शैलेश राय समेत भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
  • एकात्म मानववाद और अंत्योदय की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : राजनीति को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और अंत्योदय की सोच को आगे बढ़ाने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर चौसा ग्रामीण मंडल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. मंडल संयोजक राजा राय की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए सिद्धांतों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा एवं चौसा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेश राय शामिल हुए. उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और विचारों पर चर्चा करते हुए कहा कि उनका चिंतन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान पर केंद्रित था. उनके विचार आज भी सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हैं.

मंडल उपाध्यक्ष शिव शंकर राय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, संगठन और राष्ट्रसेवा का प्रेरक उदाहरण है. उनके विचारों को सिर्फ कार्यक्रमों तक सीमित रखने के बजाय समाजसेवा के कार्यों में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

मंडल मंत्री अशोक कुशवाहा ने भी उनके जीवन से जुड़े पहलुओं को सामने रखते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय चिंतन और राजनीति को एक अलग वैचारिक दिशा देने का काम किया.

कार्यक्रम में पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र चौरसिया, पलिया पंचायत अध्यक्ष अरुण राय, मीडिया प्रभारी बबलू राजा समेत कई वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस दौरान वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर चर्चा की. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने और समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंच बनाने का संकल्प भी लिया.
















Post a Comment

0 Comments