वीडियो : पंचायत से बूथ तक जन सुराज की नई रणनीति, बक्सर में संगठन विस्तार पर मंथन ..

कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर नेताओं ने विस्तार से चर्चा की. बैठक में प्रशांत किशोर के आगामी बक्सर दौरे और पंचायत चुनाव से पहले संगठन विस्तार को विशेष प्राथमिकता दी गई.






                             


  • प्रशांत किशोर के आगामी बक्सर दौरे को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, 2 अक्टूबर को भव्य स्थापना दिवस की रूपरेखा तय
  • पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव पहुंचेगा जन सुराज, कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय होने का आह्वान

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : एनएच-922 स्थित जन सुराज पार्टी कार्यालय में रविवार को आयोजित संगठनात्मक बैठक में पार्टी ने आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट की. पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर नेताओं ने विस्तार से चर्चा की. बैठक में प्रशांत किशोर के आगामी बक्सर दौरे और पंचायत चुनाव से पहले संगठन विस्तार को विशेष प्राथमिकता दी गई.

प्रदेश महासचिव हेमंत चौबे ने कहा कि प्रखंड से लेकर पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति तैयार की जा रही है. प्रशांत किशोर के नेतृत्व में सघन जनसंपर्क और क्षेत्र भ्रमण की कार्ययोजना बनाई जा रही है, जिसे जल्द धरातल पर उतारा जाएगा.

बक्सर दौरे को लेकर तैयारियां तेज

जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने कहा कि प्रशांत किशोर के आगामी बक्सर दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियों और व्यवस्थाओं पर व्यापक चर्चा हुई है. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से जिम्मेदारियां देकर आयोजन को प्रभावी बनाने की तैयारी की जा रही है.

पंचायत चुनाव पर नजर

पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक और अभिषेक पांडे ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव से पहले जन सुराज पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत करने के लिए व्यापक अभियान चलाएगी. नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया.

2 अक्टूबर को दिखेगा संगठन का उत्साह

बैठक में 2 अक्टूबर को पार्टी स्थापना दिवस जिला स्तर पर भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा भी तय की गई. शाहाबाद प्रभारी रविंद्र द्विवेदी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय तथा प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया.

कार्यकर्ताओं को बताया संगठन की रीढ़

संगठन प्रभारी आनंद सिंह ने कहा कि बक्सर में बदलाव की नई इबारत लिखने और जन सुराज के संकल्प को गांव-गांव तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और उनकी सक्रियता से ही पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत होगी.

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने की, जबकि संचालन डॉ. जयशंकर सिंह ने किया. बैठक में अरविंद पांडे, दिवाकर पाठक, धनजी पांडे, अजीत सम्राट, फैयाज खान, आशा देवी, जोगिंदर यादव, विष्णु देव तिवारी, धनंजय पासवान, संजय सिंह, रिंकी उपाध्याय, राधिका देवी, हसन खान, धनजी उपाध्याय, प्रकाश शर्मा, विजय आनंद वर्मा, धाकड़ पांडे, अरुण मिश्रा, दीपक सिंह, मणि शंकर पांडे, शिवनंदन ठाकुर, नजीर खान, विशेश्वर दुबे, सरोज कुमार माली और कामेश्वर ओझा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे.













Post a Comment

0 Comments