कृष्ण की छठी पर पांडेय भवन में भक्ति का रंग, छप्पन भोग से सजा दरबार ..

भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग अर्पित किया गया. भजन-कीर्तन, जयकारों और पूजा-अर्चना के बीच पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा. गृहस्वामी संतोष पांडेय समेत परिवार के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की.





                             


  • भजन-कीर्तन और जयकारों से गूंजा भवन परिसर, षष्ठी पूजन में उमड़े श्रद्धालु
  • लगातार पांचवें वर्ष भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित किया गया छप्पन भोग, महाप्रसाद ग्रहण कर भक्तों ने लिया आशीर्वाद

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर के बाजार समिति रोड स्थित पांडेय भवन में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण का छठीहार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. षष्ठी पूजन के अवसर पर विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग अर्पित किया गया. भजन-कीर्तन, जयकारों और पूजा-अर्चना के बीच पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा. गृहस्वामी संतोष पांडेय समेत परिवार के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की और अंत में महाप्रसाद ग्रहण किया.

छप्पन भोग से सजा भगवान का दरबार

छठीहार के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से छप्पन भोग तैयार किया गया. आकर्षक ढंग से सजाए गए भोग को विधि-विधान के साथ भगवान को अर्पित किया गया. पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए, जिससे पूरा पांडेय भवन परिसर भक्तिमय हो उठा.

भक्ति में झूमते रहे श्रद्धालु

धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया. भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में श्रद्धालु देर तक भजन गाते और झूमते नजर आए. पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान का आशीर्वाद लिया और महाप्रसाद ग्रहण किया.

पांच साल से कायम है छप्पन भोग की परंपरा

पांडेय भवन में भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग अर्पित करने की परंपरा लगातार पांचवें वर्ष भी जारी रही. हर वर्ष की तरह इस बार भी परिवार के सदस्यों के साथ स्थानीय लोगों ने आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया. आयोजन को लेकर पूरे परिसर में उत्सव और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला.

परंपरा और आस्था का दिखा संगम

गृहस्वामी संतोष पांडेय ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के छठीहार के अवसर पर प्रत्येक वर्ष श्रद्धा और परंपरा के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. इस बार भी षष्ठी पूजन और छप्पन भोग का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया गया. धार्मिक आयोजन में परिवार के सदस्यों के अलावा स्थानीय लोगों की भी सहभागिता रही.

ये लोग रहे मौजूद

आयोजन में लड्डू पांडेय, संतोष पांडेय, गुड्डू पांडेय, पवन पांडेय, आशुतोष पांडेय, संगीता पांडेय, ऐश्वर्या पांडेय, नेहा पांडेय, साक्षी, नूतन, चंदन पांडेय, संजीव, सोनू, रितेश पांडेय, अचल बिहारी, उज्ज्वल पांडेय, राजीव पांडेय, देवेंद्र मिश्रा, राकेश मिश्रा, निर्मल मिश्रा और संतोष कुमार मौजूद रहे.














Post a Comment

0 Comments