इस अवसर पर श्री राणी सती दादी का 52वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें माता का अद्भुत शृंगार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण होगा. दोनों दिनों में छप्पन भोग का महाप्रसाद भी माता को अर्पित किया जाएगा.

- 52वें वार्षिक उत्सव में दो दिनों तक उमड़ेगी श्रद्धा, माता राणी सती दादी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं से की गई अपील
- गोला घाट स्थित श्री श्री 1008 राणी सती मंदिर में 10 और 11 सितंबर को होगा भव्य आयोजन, महाप्रसाद का भी होगा वितरण
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : गोला घाट स्थित श्री श्री 1008 राणी सती मंदिर में गुरुवार 10 सितंबर और शुक्रवार 11 सितंबर को दो दिवसीय भादो अमावस्या महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर श्री राणी सती दादी का 52वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें माता का अद्भुत शृंगार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण होगा. दोनों दिनों में छप्पन भोग का महाप्रसाद भी माता को अर्पित किया जाएगा.
दो दिनों तक रहेगा धार्मिक उत्सव का माहौल
भादो अमावस्या के पावन अवसर पर आयोजित इस महोत्सव को लेकर राणी सती मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं. श्रद्धालुओं को माता राणी सती दादी के दर्शन का अवसर मिलेगा और विशेष शृंगार के साथ छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा.
छप्पन भोग का लगेगा महाप्रसाद
आयोजन के दोनों दिनों में माता राणी सती दादी को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा. धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण कर सकेंगे. मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.
नगरवासियों से दर्शन और प्रसाद ग्रहण करने की अपील
कार्यक्रम की जानकारी संयुक्त रूप से संजय सर्राफ, सुमित मानसिंहका और अनिल मानसिंहका ने दी. उन्होंने नगरवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर माता राणी सती दादी के दर्शन करने तथा महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है.
दो दिवसीय भादो अमावस्या महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है और मंदिर परिसर में एक बार फिर भक्ति और आस्था का विशेष माहौल बनने की उम्मीद है.





.png)










0 Comments