उन्होंने पीडीएस दुकानदारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि दुकानदार वर्षों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का अपेक्षित समाधान अब तक नहीं हुआ है.

- प्रदेश अध्यक्ष बनते ही डॉ. मनोज यादव का जोरदार स्वागत, 30 हजार रुपये मानदेय और अनुकंपा की सीमा खत्म करने की उठी मांग
- डोर-स्टेप डिलीवरी खत्म करने से लेकर दुकान का किराया-बिजली और POS मशीन का खर्च सरकार से उठाने की मांग, सदस्यता अभियान भी तेज होगा
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के नया भोजपुर स्थित फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के कार्यालय में मंगलवार को जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता और हरेन्द्र पासवान के संचालन में हुई बैठक में बिहार के करीब 55 हजार जन वितरण प्रणाली दुकानदारों की लंबित समस्याओं और सात सूत्री मांगों को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई.
बैठक के दौरान फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर डॉ. मनोज कुमार यादव का विक्रेता साथियों ने बुके, चादर और माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया. इसके बाद उन्होंने पीडीएस दुकानदारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि दुकानदार वर्षों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का अपेक्षित समाधान अब तक नहीं हुआ है.
30 हजार मानदेय और अनुकंपा की सीमा खत्म करने की मांग
डॉ. मनोज कुमार यादव ने पीडीएस दुकानदारों को 30,000 रुपये मासिक मानदेय देने और अनुकंपा की सीमा समाप्त करने की मांग रखी. उन्होंने भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए डोर-स्टेप डिलीवरी व्यवस्था समाप्त कर दुकानदारों को स्वयं गोदाम से खाद्यान्न उठाने की अनुमति देने तथा निर्धारित परिवहन व्यय का भुगतान करने की मांग की.
दुकान से लेकर POS मशीन तक का खर्च सरकार उठाए
संगठन ने मांग की कि जिस गोदाम या स्थल से पीडीएस दुकानदार खाद्यान्न का वितरण करते हैं, उसका किराया, बिजली बिल, POS मशीन की मरम्मत और वितरण से जुड़े अन्य खर्चों का भुगतान सरकार करे. बैठक में कंट्रोल एक्ट 2016 में आवश्यक संशोधन कर दुकानदारों के हित में नया कानून बनाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया.
2026-27 में युद्धस्तर पर चलेगा सदस्यता अभियान
संगठन को मजबूत बनाने के लिए वर्ष 2026-27 में युद्धस्तर पर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. बैठक में अंबिका यादव, कपिलमुनी ठाकुर, ललन यादव, शिवनारायण यादव, सुनील कुमार सिंह, हृदयनारायण सिंह, श्रीनिवास राय, सुरेंद्र प्रसाद, योगेंद्र नाथ दुबे, सुभाष राम, विनोद यादव, अंजनी लाला, पूर्णिमा देवी, वैद्यनाथ यादव, अश्वनी कुमार सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, विश्वामित्र पासवान, सिकंदर यादव, गीता देवी, श्रीनिवास यादव, बसंत राय, रमाशंकर प्रसाद, विनोद पासवान, रामदयाल राय, हरिनारायण यादव, रामनिवास राम, हरेन्द्र पासवान, विजय कुमार गुप्ता, अशोक यादव, गुलाब रजक, दशरथ कुमार, रामचंद्र महतो, कामेश्वर सिंह, रामचंद्र पासवान, अश्विनी सिंह, जोगिंदर झा सहित बड़ी संख्या में पीडीएस दुकानदार एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे.





.png)











0 Comments