गुरु सम्मान में भावुक हुआ विद्यालय, प्रधानाध्यापिका को मिला शिक्षकों का स्नेह ..

गुरु-शिष्य परंपरा के साथ आपसी स्नेह और सम्मान की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेनू कुमारी चौबे को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित कर उनके योगदान और नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता जताई गई.

 





                             


  • ज्योति सुमन समेत विद्यालय परिवार ने किया अभिनंदन
  • बेहतर शिक्षा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ समारोह

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : शिक्षक दिवस के अवसर पर सहयोगी मध्य विद्यालय, नया बाजार में आयोजित सम्मान समारोह में गुरु-शिष्य परंपरा के साथ आपसी स्नेह और सम्मान की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेनू कुमारी चौबे को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित कर उनके योगदान और नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता जताई गई.

वरीय शिक्षिका ज्योति सुमन सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रधानाध्यापिका का अभिनंदन किया. इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि रेनू कुमारी चौबे के कुशल नेतृत्व में विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन और बेहतर वातावरण को मजबूती मिली है. उनका मार्गदर्शन शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी रहा है.

शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों ने प्रधानाध्यापिका के स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. समारोह में शिक्षकों ने शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और मजबूती से निभाने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम में ज्योति सुमन के साथ रजनीश सिन्हा, नीतू कुमारी श्रीवास्तव, हैदर खान, इम्तियाज अहमद, संध्या सिन्हा, रानी कुमारी, अनामिका कुमारी, उर्मिला देवी, नीतू कुमारी, मोनी दुबे, नीरा कुमारी एवं अनुग्रह कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे. समारोह सौहार्दपूर्ण और भावपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.













Post a Comment

0 Comments