पुलिस को पता चला कि राजा कुमार सिंह आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में है. यहां पुलिस ने उसे गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था.

- मोबाइल बंद होने पर परिवार को सताई अनहोनी की आशंका, थाने में पहुंची मां
- पुलिस ने जांच की तो खुला राज, गांजा तस्करी के आरोप में यूपी में गिरफ्तार था युवक
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : रांची से बलिहार लौट रहे युवक का मोबाइल अचानक बंद हुआ और वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार की चिंता बढ़ गई. रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिला तो मां ने सिमरी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला पूरी तरह उलट निकला. बलिहार निवासी राजा कुमार सिंह (पिता दिवाकर सिंह) किसी हादसे का शिकार नहीं हुआ था, बल्कि यूपी के आजमगढ़ जिले में गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार होकर जेल पहुंच चुका था.
15 सितंबर को रांची से निकला था, फिर बंद हो गया मोबाइल
राजा कुमार सिंह 15 सितंबर को रांची से अपने गांव बलिहार के लिए निकला था. काफी समय बाद भी घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन फोन लगातार बंद मिला. परिवार ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली.
मां ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी
बेटे के साथ किसी अनहोनी की आशंका में परेशान मां सरोज देवी सिमरी थाने पहुंचीं. उन्होंने पुलिस को बेटे के लापता होने की जानकारी देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने मोबाइल नेटवर्क और अन्य पुलिस इनपुट के आधार पर जांच शुरू की.
तलाश में सामने आया यूपी कनेक्शन
जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को पता चला कि राजा कुमार सिंह आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में है. यहां पुलिस ने उसे गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था. बेटे के सुरक्षित होने की खबर सुनकर परिवार को राहत मिली, लेकिन उसके जेल में होने की जानकारी ने सभी को चौंका दिया.





.png)










0 Comments