कान्हा की भक्ति में सजा तनिष्क, बच्चों की कृष्ण-लीला ने मोहा मन ..

बड़ी संख्या में ग्राहक और बच्चे शामिल हुए. कृष्ण के बाल स्वरूप में सजे बच्चों ने अपनी मासूम अदाओं से लोगों का मन मोह लिया. स्टोर में आने वाले ग्राहकों ने भी इस आयोजन का जमकर आनंद लिया और बच्चों के साथ जन्माष्टमी की खुशियां साझा की.

 

कार्यक्रम में शामिल बच्चे और महिलाएं 





                             


  • जन्माष्टमी पर स्टेशन रोड स्थित स्टोर में दिखा उत्सव का रंग, ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरी मासूमियत
  • त्योहारी सीजन को लेकर डायमंड-गोल्ड ज्वेलरी पर विशेष ऑफर, पुराने सोने के आभूषण बदलने का भी मौका

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को स्टेशन रोड, ज्योति चौक स्थित तनिष्क बक्सर का नजारा भक्तिमय हो गया. भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर स्टोर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था. नन्हे-मुन्ने बच्चे कृष्ण और राधा के रूप में सजकर पहुंचे तो पूरा परिसर भक्ति, उल्लास और उत्सव के रंग में रंग गया. बच्चों की ड्रेस प्रतियोगिता ने कार्यक्रम में खास आकर्षण जोड़ दिया.

जन्माष्टमी समारोह में बड़ी संख्या में ग्राहक और बच्चे शामिल हुए. कृष्ण के बाल स्वरूप में सजे बच्चों ने अपनी मासूम अदाओं से लोगों का मन मोह लिया. स्टोर में आने वाले ग्राहकों ने भी इस आयोजन का जमकर आनंद लिया और बच्चों के साथ जन्माष्टमी की खुशियां साझा कीं.

तनिष्क बक्सर के बिजनेस एसोसिएट दीपक पाण्डेय ने इस अवसर पर ग्राहकों और उपस्थित लोगों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े त्योहार जीवन में उमंग, खुशी और आपसी प्रेम का संदेश लेकर आते हैं. तनिष्क बक्सर परिवार अपने ग्राहकों के साथ त्योहारों की खुशियां साझा करने और ऐसे अवसरों को यादगार बनाने का प्रयास करता है.

7 सितंबर तक विशेष ऑफर

स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने बताया कि तनिष्क में चल रहा ‘Festival of Diamond’ ऑफर 7 सितंबर तक उपलब्ध है. इसके तहत डायमंड ज्वेलरी की डायमंड वैल्यू पर 20 प्रतिशत तक की छूट और गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत तक की छूट का लाभ ग्राहक उठा सकते हैं. उन्होंने बताया कि ऑफर नियम एवं शर्तों के अधीन लागू है.

उन्होंने बताया कि पुराने सोने के आभूषणों को नई ज्वेलरी में बदलने के लिए भी ग्राहकों को विशेष सुविधा दी जा रही है. 18 कैरेट से ऊपर के पुराने सोने के आभूषणों पर गोल्ड या डायमंड ज्वेलरी की खरीदारी में 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू का लाभ दिया जा रहा है. इससे ग्राहकों को पुराने आभूषणों को नई डिजाइन में बदलने का अवसर मिल रहा है.

शादी के सीजन के लिए भी खास कलेक्शन

आगामी शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए तनिष्क बक्सर में गोल्ड, डायमंड और वेडिंग कलेक्शन की आकर्षक रेंज उपलब्ध कराई गई है. पारंपरिक डिजाइन से लेकर आधुनिक पसंद के अनुरूप कई तरह के आभूषण ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं. स्टोर प्रबंधन के अनुसार, सोने की कीमतों में लगातार बदलाव के बीच त्योहारी और शादी की खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए ऑफर और एक्सचेंज सुविधा उपयोगी साबित हो सकती है.

ग्राहकों की सुविधा के लिए स्टोर में ज्वेलरी क्लीनिंग, पॉलिशिंग और कैरेट चेकिंग जैसी सेवाएं भी उपलब्ध हैं. इसके अलावा लेजर मशीन से ज्वेलरी पर नाम लिखने की सुविधा निःशुल्क दी जा रही है.

जन्माष्टमी समारोह के अंत में तनिष्क बक्सर की ओर से ग्राहकों और उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार जताया गया. कार्यक्रम में तनिष्क बक्सर की पूरी टीम के साथ बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे.













Post a Comment

0 Comments