वीडियो : बक्सर के कमल सेवा केंद्र पर गूंजी ‘मन की बात’, राष्ट्रीय कार्यक्रम में दिखी जिले की मौजूदगी ..

बताया कि प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की भरपूर भागीदारी रही. बक्सर में विधायक कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों की भारी उपस्थिति रही, जिससे सभी सवालों के जवाब मिल गए. 





                           






  • देश के 24 चयनित केंद्रों में शामिल हुआ था विधायक आनंद मिश्रा का कमल सेवा केंद्र, बिहार से रहा इकलौता चयन
  • कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने एक साथ सुना प्रधानमंत्री का संबोधन, राष्ट्रीय स्तर पर चयन से उत्साह का माहौल

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 138वें संस्करण का रविवार को जासो रोड स्थित कमल सेवा केंद्र में सीधा प्रसारण किया गया. देशभर में चयनित 24 केंद्रों में बक्सर सदर विधायक सह पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्र का कमल सेवा केंद्र भी शामिल था. बिहार से एकमात्र केंद्र के रूप में चयन होने के कारण कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला.

सुबह से ही कमल सेवा केंद्र पर कार्यकर्ताओं और आम लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. निर्धारित समय पर प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शुरू हुआ, जिसे मौजूद लोगों ने एक साथ सुना. कार्यक्रम को लेकर केंद्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और लोगों के बैठने समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं. हालांकि भीड़ इतनी ज्यादा थी कि काफी लोगों को केंद्र के बाहर भी बैठना पड़ा.

सदर विधायक आनंद मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री की 'मन की बात' सुनने के लिए 1,000 से अधिक लोग उपस्थित हुए, जिससे लोगों का उत्साह दिखता है. , उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में हो रहे सकारात्मक कार्यों, भारत की समृद्ध संस्कृति, शिक्षा, परंपराओं के साथ-साथ AI और सेमीकंडक्टर्स जैसे आधुनिक क्षेत्रों में देश की प्रगति पर प्रकाश डाला गया. विकसित भारत' के संकल्प के तहत बक्सर की जनता और नेतृत्व द्वारा 'विकसित बक्सर' और 'विकसित बिहार' के निर्माण के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई गई. यह भी उम्मीद जगी कि बक्सर की प्रसिद्ध पापड़ी, सोनाचूर चावल, वामन भगवान, रामेश्वर मंदिर और धार्मिक पर्यटन स्थलों की महत्ता को भी और बढ़ावा मिलेगा. विधायक ने कहा कि बक्सर को धार्मिक ग्रंथों में काशी के समान महत्वपूर्ण बताया गया है ऐसे में इसका भी निरंतर विकास होगा.

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कंचन देवी ने बताया कि प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की भरपूर भागीदारी रही. बक्सर में विधायक कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों की भारी उपस्थिति रही, जिससे सभी सवालों के जवाब मिल गए. कार्यकर्ता हमेशा बूथ स्तर, मंडल स्तर और अपने-अपने घरों से इस कार्यक्रम से जुड़ते रहे हैं. विधायक जी के माध्यम से कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में शामिल होने का अवसर मिलने पर कार्यकर्ताओं ने विशेष खुशी जाहिर की. भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन देवी ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर सहभागिता मिलने से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है.

राष्ट्रीय कार्यक्रम से जुड़ा बक्सर

कमल सेवा केंद्र का देश के 24 चयनित केंद्रों में शामिल होना कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा. बिहार से इकलौते केंद्र के रूप में चयन होने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे बक्सर के लिए गौरव का विषय बताया.
वीडियो : 

















Post a Comment

0 Comments