वीडियो : 16 टीमों के बीच क्रिकेट का महासंग्राम, विजेता को मिलेंगे 2.5 लाख ..

विजेता टीम को 2.5 लाख रुपये नकद, जबकि उपविजेता टीम को 1.5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. ऐसे में मैदान पर जीत के लिए खिलाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है. बड़े इनाम ने टूर्नामेंट का रोमांच पहले ही बढ़ा दिया है.





                           




  • 24 से 28 अक्टूबर तक चलेगा कर्मभूमि कप, टेनिस बॉल से होगी जोरदार भिड़ंत
  • पहली बार बड़े स्तर पर आयोजन, चौके-छक्कों के साथ इनामी राशि पर भी नजर

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले में पहली बार बड़े स्तर पर कर्मभूमि कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है. 24 से 28 अक्टूबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी. टेनिस बॉल से खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों से लेकर खेलप्रेमियों तक में खासा उत्साह है. आयोजकों ने प्रतियोगिता को भव्य बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं.

कर्मभूमि कप की सबसे बड़ी खासियत इसकी भारी-भरकम इनामी राशि है. प्रतियोगिता की विजेता टीम को 2.5 लाख रुपये नकद, जबकि उपविजेता टीम को 1.5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. ऐसे में मैदान पर जीत के लिए खिलाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है. बड़े इनाम ने टूर्नामेंट का रोमांच पहले ही बढ़ा दिया है.

स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

आयोजकों के मुताबिक, प्रतियोगिता का उद्देश्य बक्सर और आसपास के क्षेत्रों के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है. टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और बड़े मुकाबलों का अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा. आयोजन को यादगार बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं.

कर्मभूमि कप के अध्यक्ष अजय मानसिंहका हैं. वहीं गब्बर सिंह और रोहित सिंह आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. प्रेस वार्ता के दौरान दीपक यादव, शमीम अंसारी, राकेश सिंह और कुंदन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

24 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस क्रिकेट महासंग्राम में 16 टीमों की भिड़ंत के साथ हर मुकाबले पर दर्शकों की नजर रहेगी. खासकर 2.5 लाख रुपये की इनामी राशि के लिए कौन सी टीम बाजी मारती है, यह देखने के लिए क्रिकेटप्रेमियों में अभी से उत्सुकता बढ़ गई है.

वीडियो : 



















Post a Comment

0 Comments