गया में पिंडदान के बाद अयोध्या जा रही बस ट्रक से टकराई, 22 यात्री घायल ..

श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना हुए थे. इसी दौरान पुल पर बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही नरही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला.




                           




  • तड़के 4 बजे वीर कुंवर सिंह सेतु पर हुआ हादसा, टक्कर में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त
  • तेलंगाना के श्रद्धालु थे सवार, पुलिस ने सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया; इलाज के बाद भेजे गए घर

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : पितृपक्ष मेले में गया जी में पिंडदान करने के बाद अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस सोमवार तड़के वीर कुंवर सिंह सेतु पर ट्रक से टकरा गई. हादसा करीब 4 बजे हुआ. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना में 22 यात्री घायल हो गए. सभी तेलंगाना के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

पिंडदान की रस्म पूरी करने के बाद श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना हुए थे. इसी दौरान पुल पर बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही नरही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला.

सदर अस्पताल में हुआ इलाज

पुलिस ने सभी घायलों को बक्सर सदर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया. बक्सर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायलों के इलाज की व्यवस्था में जुटी रही. उपचार के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया.

हादसे के बाद पुल पर यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को हटवाकर भरौली गोलंबर के पास खड़ा करा दिया.

22 यात्री घायल, पुलिस जुटी जांच में

घायलों में के. वेणु राव, के. राजेश्वरी राव, के. नारायण राव, के. स्वामी राव, के. विजयल राव, के. संपत राव, पी. इलैया, जी. राम रेड्डी, जी. राजू रेड्डी, के. संपत, वी. सर्वैया, बी. इलैया, वी. रामा राव, टी. एहेशिया, पी. वेंकट राव, टी. संपत राव, टी. नरसिंह राव और जी. राजेश्वरी राव समेत कुल 22 यात्री शामिल हैं.

पुलिस हादसे की वजह और ट्रक-बस की टक्कर की परिस्थितियों की जांच कर रही है.

















Post a Comment

0 Comments