3 अक्टूबर की सुबह 4 बजे से शाम 5 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध या आंशिक रोक रहेगी. वहीं बड़े वाहन, ट्रैक्टर और पिकअप के लिए सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक शहर में नो-एंट्री लागू रहेगी.
![]() |
| सड़क पर निकले एसडीएम - एसडीपीओ (फाइल इमेज) |
- सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक बड़े वाहन, ट्रैक्टर और पिकअप पर रोक, गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखकर रूट डायवर्ट
- रेलवे स्टेशन जाने वालों को टिकट साथ रखने की अपील, मरीजों और एंबुलेंस को नो-एंट्री से छूट
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिउतिया यानी जीवित्पुत्रिका पर्व पर 3 अक्टूबर को गंगा स्नान के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बक्सर पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार 3 अक्टूबर की सुबह 4 बजे से शाम 5 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध या आंशिक रोक रहेगी. वहीं बड़े वाहन, ट्रैक्टर और पिकअप के लिए सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक शहर में नो-एंट्री लागू रहेगी.
थाना चौक से घाटों तक वाहनों की आवाजाही पर रहेगी रोक
जिउतिया स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात के दबाव को नियंत्रित करने के लिए ज्योति चौक से थाना चौक, थाना चौक से नाथ बाबा पुल तथा थाना चौक से रामरेखा घाट पीपी रोड की ओर जाने वाले मार्गों पर चारपहिया सहित अन्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित या आंशिक रूप से नियंत्रित रहेगी. दोपहिया वाहनों को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है.
चारपहिया, ई-रिक्शा और ऑटो के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं. गोलंबर से सिंडिकेट, बाईपास, बस स्टैंड, ज्योति चौक, डीएवी मोड़, अंबेडकर चौक, स्टेशन, आईटीआई रोड, मठिया मोड़ होते हुए चौसा की ओर वाहनों को भेजा जाएगा. इसी तरह अंबेडकर चौक से डीएवी मोड़, ज्योति चौक, पुल से पहले नहर रोड मोड़, नहर रोड, नाथ बाबा और किला मैदान की ओर वैकल्पिक मार्ग रहेगा.
चार जगह पार्किंग, स्टेशन जाने वालों के लिए टिकट जरूरी
पुलिस ने शहर में वाहनों की पार्किंग के लिए किला मैदान, किला मैदान के पीछे, सिंडिकेट और बाजार समिति को निर्धारित किया है. यहां ट्रैक्टर, पिकअप, चारपहिया वाहन और मोटरसाइकिल खड़े किए जा सकेंगे.
रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों से विशेष रूप से अपील की गई है कि वे अपने साथ रेलवे टिकट लेकर घर से निकलें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर स्टेशन जाने का कारण स्पष्ट किया जा सके. पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि 3 अक्टूबर को अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहन लेकर शहर में न निकलें.
हालांकि मरीजों, एंबुलेंस और अन्य अतिआवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को नो-एंट्री से छूट रहेगी. बक्सर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पर्व के दौरान निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें.





.png)







0 Comments