लगभग दो महीने के लगातार प्रयास, प्रयोग और रचनात्मक कार्य के बाद तैयार किया गया था. प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली और उनके पीछे की वैज्ञानिक अवधारणाओं को निर्णायक मंडल के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया.
- Acetylene Gas और Alternate Soil मॉडल ने हासिल किए तृतीय और चतुर्थ स्थान, NIT Patna के प्रोफेसरों ने सराही वैज्ञानिक सोच
- दो महीने की मेहनत लाई रंग, प्राचार्य मनोज कुमार त्रिगुण ने विद्यार्थियों को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : Foundation School के विद्यार्थियों ने Amity University, Patna में आयोजित अंतर-विद्यालयी विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है. बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे विद्यार्थियों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में Foundation School के कक्षा 7 एवं 8 के विद्यार्थियों ने अपने अभिनव विज्ञान मॉडलों के जरिए प्रतिभा का प्रदर्शन किया और दोनों मॉडलों के लिए क्रमशः तृतीय एवं चतुर्थ स्थान हासिल किया.
विद्यार्थियों ने Acetylene Gas तथा Alternate Soil जैसे नवीन और प्रयोगात्मक विषयों पर विज्ञान मॉडल तैयार किए थे. इन मॉडलों को विज्ञान शिक्षकों के मार्गदर्शन में लगभग दो महीने के लगातार प्रयास, प्रयोग और रचनात्मक कार्य के बाद तैयार किया गया था. प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली और उनके पीछे की वैज्ञानिक अवधारणाओं को निर्णायक मंडल के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया.
NIT Patna के प्रोफेसरों ने सराही वैज्ञानिक सोच
प्रतियोगिता में NIT Patna के प्रोफेसरों एवं जूरी सदस्यों ने Foundation School के विद्यार्थियों के मॉडलों का अवलोकन किया. विद्यार्थियों की innovative thinking, creativity, scientific approach और practical understanding की विशेष रूप से सराहना की गई. दोनों मॉडलों को क्रमशः तृतीय एवं चतुर्थ स्थान मिलना विद्यार्थियों की मेहनत और उनकी वैज्ञानिक सोच का प्रमाण बना.
विद्यालय की ओर से बताया गया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को किताबों में पढ़ी वैज्ञानिक अवधारणाओं को प्रयोग और मॉडल के माध्यम से समझने का अवसर देती हैं. मॉडल तैयार करने के दौरान विद्यार्थियों ने लगातार प्रयोग किए और अपने विचारों को वास्तविक रूप देने का प्रयास किया. इससे उनमें रचनात्मकता के साथ-साथ समस्या को समझने और उसका व्यावहारिक समाधान खोजने की क्षमता भी विकसित हुई.
प्राचार्य ने कहा- सहभागिता ही सफलता की पहली सीढ़ी
प्रतियोगिता में शानदार उपलब्धि के बाद विद्यालय की प्रातःकालीन सभा में प्राचार्य श्री मनोज कुमार त्रिगुण ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित किया. उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ नई चीजें सीखने और प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया.
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा, “सबसे महत्वपूर्ण है participation. सफलता हो या असफलता, दोनों के द्वार participation से होकर ही गुजरते हैं.” उन्होंने विद्यार्थियों से नए विचारों के साथ प्रयोग करने, सवाल पूछने और लगातार सीखते रहने का आह्वान किया.
Foundation School के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में भी उत्साह है. विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों और उनके विज्ञान शिक्षकों को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.





.png)









0 Comments