खून की एक-एक बूंद बनी जिंदगी की उम्मीद, बक्सर में 51 लोगों ने किया रक्तदान ..

बताया कि रक्तदान से पहले और बाद में रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की जाती है. इसमें रक्तचाप, नाड़ी, तापमान और हीमोग्लोबिन की जांच शामिल है. रक्त में संक्रमण से संबंधित आवश्यक जांच भी की जाती है.





                           


  • अमित मानसिंहका और आकाश जायसवाल के जन्मदिन पर लगा रक्तदान शिविर, दीपा केजरीवाल समेत 51 रक्तवीरों ने किया महादान
  • रक्तदान के साथ किफायती एंबुलेंस सेवा शुरू, युवाओं से ‘नई सोच, नई परंपरा’ के साथ मानव सेवा से जुड़ने की अपील

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जन्मदिन के मौके पर खुशियां मनाने के साथ किसी की जिंदगी बचाने की पहल हो तो यह दिन और भी खास बन जाता है. शनिवार को स्वर्गीय अमित मानसिंहका और आकाश जायसवाल के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, बक्सर शाखा और ब्लड बक्सर के सहयोग से जगनारायण गोयल स्मृति भवन, पुलिस चौकी में आयोजित शिविर में एक रक्तवीरांगना समेत कुल 51 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया.

शिविर का उद्घाटन दुर्गा मानसिंहका, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष रोहताश गोयल, शाहाबाद प्रमंडल के उपाध्यक्ष पंकज मानसिंहका, मुख्य नगर परिषद प्रतिनिधि नियमतुल्ला फरीदी, रेड क्रॉस के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. शशांक शेखर और ओम जी यादव सेवक ने किया. इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और रक्तवीर मौजूद रहे.

रक्तदान के साथ शुरू हुई किफायती एंबुलेंस सेवा

मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष रोहताश गोयल ने बताया कि बक्सर में न्यूनतम किराये पर एंबुलेंस सेवा भी शुरू की गई है. इसका उद्देश्य आपात स्थिति में जरूरतमंद लोगों तक समय पर मानव सेवा पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है और रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन की उम्मीद बन सकता है.

मुख्य नगर परिषद प्रतिनिधि नियामतुल्लाह फरीदी और ओम जी यादव ने स्वयं रक्तदान कर अभियान की शुरुआत की. नियामतुल्लाह फरीदी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा नेक कार्य कुछ और नहीं हो सकता. उन्होंने युवाओं से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की.

ओम जी यादव ने कहा कि युवाओं को नई सोच और नई परंपरा के साथ आगे आना चाहिए, ताकि खून की कमी के कारण किसी की जान न जाए. उन्होंने कहा कि जन्मदिन, वर्षगांठ और पुण्यतिथि जैसे अवसरों को रक्तदान से जोड़कर मानव सेवा की नई परंपरा कायम की जा सकती है.

51 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

शिविर में रक्तवीरांगना दीपा केजरीवाल समेत कुल 51 लोगों ने रक्तदान किया. इनमें नियामतुल्लाह फरीदी, ओम जी यादव, राकेश कुमार, सतीश पांडेय, अमन अली, नमन गुप्ता, रवि कुमार, प्रियेश, बबलू अंसारी, रवि मिश्रा, अमजद अली, रविशंकर, सुधीर सराफ, विजय भूषण सिंह, राकेश महतो, विकास कुमार, दिनेश कुमार सिंह, दीपा केजरीवाल, अनमोल अग्रवाल, विवेक कुशवाहा, सम्मी कुमार शर्मा, नसीम नायक, सूरज कुमार गुप्ता, आदिल खान, उज्ज्वल कुमार, प्रमोद कुमार सिंह और अभिषेक लोहिया सहित अन्य रक्तदाता शामिल रहे.

ब्लड बक्सर के संस्थापक-संचालक प्रियेश और कैंप कोऑर्डिनेटर नसीम नायक ने रक्तदाताओं का आभार जताया. उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है, ताकि जरूरत के समय मरीजों को रक्त उपलब्ध कराया जा सके.

रक्तदान से पहले होती है स्वास्थ्य जांच

शाहाबाद प्रमंडल के उपाध्यक्ष पंकज मानसिंहका ने बताया कि सदर अस्पताल बक्सर के ब्लड बैंक की व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने के कारण इस बार शिविर सदर अस्पताल आरा, भोजपुर के ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया. उन्होंने सदर अस्पताल की रक्त बैंक संबंधी व्यवस्थाओं पर जनप्रतिनिधियों से ध्यान देने की अपील की.

उन्होंने बताया कि रक्तदान से पहले और बाद में रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की जाती है. इसमें रक्तचाप, नाड़ी, तापमान और हीमोग्लोबिन की जांच शामिल है. रक्त में संक्रमण से संबंधित आवश्यक जांच भी की जाती है.

सचिव सह रक्तदान प्रमुख सुमित मानसिंहका ने कहा कि रक्तदाताओं की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए. उन्होंने सदर ब्लड बैंक आरा, भोजपुर, मां तपेश्वरी देवी ब्लड सेंटर बक्सर और सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि प्रयास है कि ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर करने में सहयोग किया जा सके.

शिविर में रक्तदाताओं को मोमेंटो, अंगवस्त्र और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में एचडीएफसी बैंक, ब्लड बक्सर तथा ब्लड बैंक के डॉ. अमन राज, आदित्य कुमार, अनिल कुमार, संजय कुमार प्रियदर्शी, पुष्पांजलि कुमारी, प्रिंस, पवन और एमटीडी के संतोष चौबे, समशी जी, मारुति जी, श्याम सुंदर पांडेय सहित अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा.

कार्यक्रम में संजय सराफ, अजय मानसिंहका, अमृत मानसिंहका, अनिल मानसिंहका, सुनील चौरसिया, अनुराग पांडेय, राजा पाहवा, संदीप अग्रवाल, संजय केजरीवाल, अभय केजरीवाल, नाजेष गुप्ता और चंदकिशोर समेत कई लोग मौजूद रहे.



















Post a Comment

0 Comments