वह जान बचाकर अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचा और अब उसके रिश्तेदार उसे लेकर शनिवार को एसपी शुभम आर्य से मिले और शिकायत की. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि नामबलिग के साथ मारपीट की गई और गर्म वस्तु से दागा गया. साथ ही उसे नशे की दवा देकर काफी समय तक बेहोश रखने का भी दावा किया गया है.

- जवही दीयर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव पर गंभीर आरोप, एसपी से शिकायत
- नशे की दवा देकर बेहोश करने का भी दावा, 27 सितंबर की रात जान बचाकर भागने की बात
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के जवही दीयर पंचायत में 12 वर्षीय नाबालिग ने मुखिया प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है.उसका कहना है कि मुखिया प्रतिनिधि की कथित अनैतिक गतिविधियां देख लिए जाने के बाद उसके साथ मारपीट और हत्या की साजिश की जाने लगी. 27 सितंबर को वह जान बचाकर अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचा और अब उसके रिश्तेदार उसे लेकर शनिवार को एसपी शुभम आर्य से मिले और शिकायत की. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि नामबलिग के साथ मारपीट की गई और गर्म वस्तु से दागा गया. साथ ही उसे नशे की दवा देकर काफी समय तक बेहोश रखने का भी दावा किया गया है.
शिकायत के अनुसार, नाबालिग ने अपने ही घर में मुखिया प्रतिनिधि की कुछ कथित आपत्तिजनक गतिविधियां देख ली थीं. आरोप है कि इसके बाद मुखिया प्रतिनिधि उससे नाराज हो गए और उसके साथ मारपीट की गई. बच्चे ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु के पश्चात उसका बड़ा भाई पुणे चला गया जहां वह निजी नौकरी करता है. घर पर वह, उसकी मां और एक छोटी बहन रहती है. इसी का फायदा उठाकर मुखिया प्रतिनिधि की अनैतिक गतिविधियों बढ़ गई थी. बच्चों ने बताया कि एक दिन स्कूल से आने पर उसने स्वयं अपनी आंखों से यह गतिविधियां देख ली इसके बाद से उसे प्रताड़ित किए जाने लगा. उसे नशे की दवा दी जाती थी, जिसके बाद वह काफी समय तक बेहोश रहता था.
बच्चों के साथ एसपी ऑफिस पहुंची उसकी एक रिश्तेदार ने बताया की बच्चा अचानक उनके घर पहुंचा और रोते हुए पूरी घटना की जानकारी दी. ऐसे में मामले में लिखित आवेदन तैयार करके एसपी से मुलाकात की गई है और उन्हें आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई.
पुराने मामलों का भी आवेदन में उल्लेख
आवेदन में मुखिया प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव के खिलाफ ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में पूर्व से दर्ज कई मामलों का भी उल्लेख किया गया है. शिकायतकर्ता ने नाबालिग और परिवार के अन्य सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ मामले की निष्पक्ष जांच और मुखिया प्रतिनिधि की गिरफ्तारी की मांग की है.
एसपी बोले- जांच जारी, दोषी पर होगी कार्रवाई
एसपी शुभम आर्य ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की जांच की जा रही है. संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पहले से भी एक मामला दर्ज है और गिरफ्तारी के लिए संबंधित थाने को निर्देशित किया गया है. उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.
शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. नशीली दवा देने, मारपीट और हत्या की साजिश से जुड़े आरोपों की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.
वीडियो :




.png)








0 Comments