समिति के सदस्यों ने दोनों प्लेटफॉर्म, टिकट घर सहित पूरे स्टेशन परिसर में सफाई की और यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. इसी दौरान डुमरांव स्टेशन के विकास में कथित भेदभाव का मुद्दा भी उठाया गया.
- ‘स्वच्छ भारत, सुंदर भारत’ के नारों के साथ प्लेटफॉर्म से टिकट घर तक हुई सफाई
- स्टेशन के विकास में भेदभाव का आरोप, आय के अनुरूप सुविधाएं बढ़ाने की मांग
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर शुक्रवार को रेल यात्री कल्याण समिति ने ‘स्वच्छ भारत, सुंदर भारत’ और ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ के नारों के साथ डुमरांव स्टेशन पर स्वच्छता सह जागरूकता अभियान चलाया. समिति के सदस्यों ने दोनों प्लेटफॉर्म, टिकट घर सहित पूरे स्टेशन परिसर में सफाई की और यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. इसी दौरान डुमरांव स्टेशन के विकास में कथित भेदभाव का मुद्दा भी उठाया गया तथा एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और स्टेशन के समुचित विकास की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज बुलंद की गई.
सफाई के साथ यात्री सुविधाओं का मुद्दा भी उठा
समिति अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने कहा कि स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थल को स्वच्छ रखने के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलना भी जरूरी है. समिति ने डुमरांव स्टेशन की आय के अनुरूप उसके समुचित विकास और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को प्रमुखता से उठाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव रंजन सिंह ने की, जबकि संचालन समिति के वरीय सदस्य शक्ति राय ने किया.
अभियान में शामिल हुए सामाजिक कार्यकर्ता और समिति सदस्य
कार्यक्रम में समिति के वरिष्ठ सदस्य मोहन गुप्ता, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष ऋषि राय, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुमार रौनियार, मो. मशरफ, समिति सदस्य जितेंद्र दुबे, दीपक यादव, रविशंकर सिंह, मुखिया कुशवाहा, अभिषेक रंजन, कमलेश सिंह, राहुल सूर्यवंशी, मो. शमीम, मो. सद्दाम, ब्रजेश सिंह, छोटे तिवारी, आशीष कुमार खरवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे. सदस्यों ने स्वच्छता के साथ स्टेशन के विकास और यात्री सुविधाओं के लिए भी लगातार आवाज उठाने का संकल्प जताया.





.png)








0 Comments