संसद की अहम समिति में सुधाकर सिंह की एंट्री, बक्सर के उद्यमियों को बड़ी उम्मीद ..

कहा कि इससे बिहार की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी तरीके से रखने का अवसर मिलेगा. व्यापार और उद्योग से जुड़े नीतिगत मामलों में बिहार की जरूरतों को सामने रखने की भी उम्मीद है.

सांसद सुधाकर सिंह के साथ बृजकिशोर सिंह (बाएं से दूसरे)

 




                           



  • वाणिज्य से जुड़े राष्ट्रीय फैसलों में निभाएंगे भूमिका, स्थानीय कारोबारियों की समस्याएं उठाने की मांग
  • उद्यमी संघ ने जताई खुशी, बक्सर के उद्योग-व्यापार से जुड़े मुद्दों पर पहल की उम्मीद 

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : सांसद सुधाकर सिंह को वाणिज्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति का सदस्य बनाए जाने के बाद जिले के उद्यमी और व्यापार जगत में उम्मीद जगी है. नई जिम्मेदारी के जरिए बक्सर के उद्योग, व्यापार और छोटे कारोबारियों से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाए जाने की अपेक्षा की जा रही है.

वाणिज्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति देश की व्यापार नीति, आयात-निर्यात, विदेशी व्यापार, व्यापार समझौतों, उद्योग, निवेश, ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स और आंतरिक व्यापार जैसे महत्वपूर्ण विषयों की संसदीय समीक्षा करती है. ऐसे में इस समिति में सांसद सुधाकर सिंह की भूमिका को बक्सर और बिहार के उद्यमियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

बिहार के उद्यमियों की आवाज मजबूत होने की उम्मीद

उद्यमी संघ के जिलाध्यक्ष बृज किशोर सिंह ने सांसद सुधाकर सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि सुधाकर सिंह इस जिम्मेदारी के माध्यम से बिहार के उद्यमियों के साथ किसानों, छोटे व्यापारियों, युवाओं और उद्योगों से जुड़े मुद्दों को समिति के समक्ष मजबूती से रखेंगे.

उन्होंने कहा कि इससे बिहार की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी तरीके से रखने का अवसर मिलेगा. व्यापार और उद्योग से जुड़े नीतिगत मामलों में बिहार की जरूरतों को सामने रखने की भी उम्मीद है.

बक्सर के उद्यमियों को स्थानीय समस्याओं के समाधान की आस

बृज किशोर सिंह ने कहा कि बक्सर में उद्यमियों से जुड़े कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर अब तक अपेक्षित पहल नहीं हो सकी है. ऐसे में सांसद को मिली नई जिम्मेदारी के बाद स्थानीय उद्यमियों को उम्मीद है कि वे इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्तर पर पहल करेंगे.

उन्होंने कहा कि संसदीय समिति की जिम्मेदारी के माध्यम से बक्सर के व्यापार और उद्योग जगत की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर रखने का अवसर मिलेगा. उद्यमी संघ की ओर से सांसद सुधाकर सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं.


















Post a Comment

0 Comments