BREAKING : पितृपक्ष में डांडिया पर बवाल: फूहड़ता के आरोपों के बाद FIR की तैयारी, वीडियो की जांच में जुटी पुलिस ..

कहा कि डांडिया मुख्य रूप से शारदीय नवरात्र के दौरान किया जाने वाला पारंपरिक लोकनृत्य है. इसका संबंध शक्ति उपासना और मां दुर्गा की आराधना से जोड़ा जाता है. गुजरात और राजस्थान में डांडिया रास तथा गरबा की समृद्ध परंपरा रही है. 

 




                           



  • पितरों के सम्मान के समय डांडिया आयोजन पर उठे सवाल, सोशल मीडिया से चौक-चौराहों तक विरोध
  • नगर थानाध्यक्ष बोले- वीडियो और अन्य जानकारियों का सत्यापन जारी, जल्द दर्ज होगी प्राथमिकी

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : पितृपक्ष के दौरान बक्सर में आयोजित डांडिया नाइट को लेकर विवाद गहरा गया है. आयोजन में कथित तौर पर फूहड़ता परोसे जाने की शिकायतों और सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो क्लिप के आधार पर नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस को मिले वीडियो और अन्य जानकारियों का फिलहाल सत्यापन किया जा रहा है. सत्यापन पूरा होने के बाद संबंधित आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

दरअसल, बक्सर नगर में कुछ आयोजकों की ओर से पितृपक्ष के दौरान डांडिया नाइट का आयोजन किया गया था. आयोजन के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों ने कार्यक्रम की प्रस्तुति पर सवाल उठाए. आरोप लगाया गया कि डांडिया के नाम पर ऐसे कार्यक्रम और प्रस्तुतियां की गईं, जिन्हें फूहड़ और आपत्तिजनक माना जा रहा है. इसके बाद सोशल मीडिया से लेकर शहर के चौक-चौराहों तक इस आयोजन को लेकर चर्चा और विरोध शुरू हो गया.

भाजपा नेता ने धार्मिक-सांस्कृतिक संदर्भ पर उठाए सवाल

भाजपा नेता सौरभ तिवारी ने कहा कि बक्सर में डांडिया के नाम पर परोसी गई फूहड़ता से शहर की आत्मा को ठेस पहुंची है. उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यक्रम के आयोजन से पहले उसके धार्मिक और सांस्कृतिक पक्ष को समझना जरूरी है. पितृपक्ष का समय पितरों के सम्मान और उनके प्रति श्रद्धा का समय माना जाता है.

उन्होंने कहा कि डांडिया मुख्य रूप से शारदीय नवरात्र के दौरान किया जाने वाला पारंपरिक लोकनृत्य है. इसका संबंध शक्ति उपासना और मां दुर्गा की आराधना से जोड़ा जाता है. गुजरात और राजस्थान में डांडिया रास तथा गरबा की समृद्ध परंपरा रही है. ऐसे में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को केवल सोशल मीडिया व्यू और मनोरंजन के लिए फूहड़ता का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए.

पुलिस ने कहा- वीडियो की जांच के बाद होगी कार्रवाई

नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल सामने आए वीडियो क्लिप और अन्य जानकारियों का सत्यापन किया जा रहा है. सत्यापन के बाद मामले में नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


















Post a Comment

0 Comments