डुमरांव में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का जोरदार स्वागत, युवाओं ने दिखाया उत्साह ..

मंत्री मिथिलेश तिवारी पटना से बक्सर में आयोजित रामलीला समिति के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इसी क्रम में डुमरांव के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उनका स्वागत किया. 




                           



  • युवा नेता दीपक यादव के नेतृत्व में जुटे भाजपा कार्यकर्ता और युवा, फूल-मालाओं से किया अभिनंदन
  • भारत माता की जय और भाजपा समर्थन के नारों से गूंजा स्वागत स्थल, शिक्षा मंत्री ने जताया आभार

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बक्सर आगमन के दौरान रविवार को डुमरांव के समीप भाजपा नेताओं और युवाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. युवा नेता दीपक यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटे युवाओं ने शिक्षा मंत्री का फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ से अभिनंदन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पटना से बक्सर में आयोजित रामलीला समिति के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इसी क्रम में डुमरांव के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उनका स्वागत किया. स्वागत के दौरान भारत माता की जय और भाजपा के समर्थन में लगाए गए नारों से माहौल गूंज उठा.

युवाओं के उत्साह से अभिभूत दिखे मंत्री

स्वागत से अभिभूत शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने उपस्थित भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और युवाओं का आभार जताया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और युवाओं का स्नेह एवं उत्साह संगठन की ताकत है. उन्होंने स्वागत के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया.

शिक्षा और रोजगार को लेकर नई उम्मीद : दीपक यादव

युवा नेता दीपक यादव ने कहा कि शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के नेतृत्व में बिहार की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं के बीच शिक्षा और रोजगार को लेकर नई उम्मीद जगी है. मंत्री के बक्सर आगमन को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला.

स्वागत कार्यक्रम में बक्सर भाजपा प्रवक्ता शक्ति राय, युवा नेता दीपक यादव, अभिषेक रंजन, शिवजी शर्मा, रोहित सिंह, मुखिया सिंह कुशवाहा, संटू मित्रा, रवि शंकर सिंह, उपेंद्र तिवारी, अमित पाठक, राजा यादव, राहुल सूर्यवंशी, मिथुन यादव, आशीष खरवार, छोटू कुमार, विष्णु शंकर सोनी, सुशील ठाकुर, मृत्युंजय सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा मौजूद रहे.


















Post a Comment

0 Comments