ढकाइच मठिया के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक फरार ..

बताया कि सूचना मिलने के बाद वे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के स्वजनों के साथ पोस्टमार्टम हाउस जाकर शव का पोस्टमार्टम कराया. बुजुर्ग की मौत से परिजनों में शोक का माहौल है.


 



                           




  • सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा, चकनी गांव के निवासी थे लाल बिहारी सिंह
  • स्थानीय लोगों के मुताबिक बस की टक्कर से गई जान, वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के ढकाइच मठिया के पास सड़क पार करने के दौरान बस की टक्कर से करीब 65 वर्षीय लाल बिहारी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक चकनी गांव के निवासी थे. मिली जानकारी के मुताबिक, वे किसी काम से ढकाइच पहुंचे थे. इसी दौरान सड़क पार करते समय बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मुखिया

घटना की जानकारी मिलते ही काजीपुर पंचायत के मुखिया इम्तियाज अंसारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद वे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के स्वजनों के साथ पोस्टमार्टम हाउस जाकर शव का पोस्टमार्टम कराया. बुजुर्ग की मौत से परिजनों में शोक का माहौल है.

बस की तलाश में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक, बस की टक्कर से यह दुर्घटना हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार बस की तलाश की जा रही है. हादसे के बाद चालक के वाहन समेत फरार होने के कारण उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.












Post a Comment

0 Comments