साउंड सिस्टम की तेज आवाज के कारण आसपास के लोगों को घटना की भनक नहीं लग सकी. घटना के बाद बच्चा किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को इसकी जानकारी दी.

- रात 9 बजे की घटना, बहला-फुसलाकर धान के खेत में ले जाने का आरोप
- सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान, मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया बच्चा
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में दुर्गा पूजा पंडाल के पास खेल रहे तीन वर्षीय बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है. आरोप है कि एक व्यक्ति बच्चे को बहला-फुसलाकर पास के धान के खेत में ले गया और उसके साथ गलत हरकत की. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद 30 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.
तेज आवाज के कारण देर से मिली घटना की जानकारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय गांव में दुर्गा पूजा का आयोजन चल रहा था. बच्चा पंडाल के पास खेल रहा था. इसी दौरान आरोपी उसे बहला-फुसलाकर पास के धान के खेत में ले गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, पूजा स्थल पर साउंड सिस्टम की तेज आवाज के कारण आसपास के लोगों को घटना की भनक नहीं लग सकी. घटना के बाद बच्चा किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को इसकी जानकारी दी. बच्चे की स्थिति और उसकी बात सुनने के बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस से संपर्क किया और लिखित शिकायत दर्ज कराई.
सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने की गिरफ्तारी
शिकायत मिलने के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की. पुलिस के अनुसार, फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पीड़ित बच्चे को चिकित्सकीय जांच और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है.
मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू भगत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बच्चे को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.




.png)








0 Comments