छठ को देखते हुए बैठक में घाटों की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों की साफ-सफाई, चेंजिंग रूम, पर्याप्त रोशनी और बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया.
![]() |
| बैठक में शामिल चेयरमैन, कार्यपालक पदाधिकारी तथा उप मुख्य पार्षद (दाएं से बाएं) |

- 28 अक्टूबर को सांसद सुधाकर सिंह करेंगे शहीद हवलदार सुनील सिंह यादव के नाम पर बनने वाले गेट का शिलान्यास
- हर वार्ड में जरूरी योजनाओं के क्रियान्वयन और यादव मोड़ के विकास पर भी हुई चर्चा
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर पंचायत चौसा में शहीद के सम्मान, छठ महापर्व की तैयारियों और शहर की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद किरण देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में शहीद हवलदार सुनील सिंह यादव की स्मृति में गेट निर्माण, छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और घर-घर से कचरा उठाव की व्यवस्था को लेकर निर्णय लिए गए.
शहीद की स्मृति में बनेगा गेट, 28 अक्टूबर को शिलान्यास
बैठक में सबसे महत्वपूर्ण चर्चा ऑपरेशन सिंदूर में वीरगति प्राप्त हवलदार सुनील सिंह यादव के नाम पर बनने वाले गेट को लेकर हुई. मुख्य पार्षद किरण देवी ने बताया कि आगामी 28 अक्टूबर को बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह इस गेट का शिलान्यास करेंगे. इसका निर्माण नगर पंचायत चौसा की ओर से कराया जाएगा.
शहीद के नाम पर गेट का निर्माण उनकी वीरता और बलिदान को सम्मान देने की पहल है. इससे आने वाली पीढ़ियों को भी देश की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले जवानों के योगदान की याद दिलाने का अवसर मिलेगा.
छठ घाटों पर सफाई से लेकर रोशनी तक की तैयारी
महापर्व छठ को देखते हुए बैठक में घाटों की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों की साफ-सफाई, चेंजिंग रूम, पर्याप्त रोशनी और बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही व्रतियों और उनके परिजनों को घाटों तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सुगम आवागमन की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई.
छठ के दौरान घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं. ऐसे में साफ-सफाई और व्यवस्थित इंतजाम को लेकर नगर पंचायत की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण हो जाती है. बैठक में इन व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया.
घर-घर कचरा उठाव और यादव मोड़ के विकास पर मंथन
कार्यपालक पदाधिकारी रानी कुमारी ने बताया कि डोर-टू-डोर कचरा उठाव के लिए निविदा प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया है. इससे नगर की सफाई व्यवस्था को व्यवस्थित करने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होगी.
इसके अलावा नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में अति महत्वपूर्ण योजनाओं को विभागीय स्तर पर क्रियान्वित करने तथा चौसा यादव मोड़ के विकास को लेकर भी चर्चा की गई. बैठक में उपमुख्य पार्षद सरिता देवी, समिति सदस्य हृदय नारायण सिंह और छोटेलाल चौधरी, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी मोहम्मद अरशद हैदर नकवी तथा प्रभारी प्रधान सहायक सत्य प्रकाश उपस्थित रहे.





.png)








0 Comments