लोहे की रॉड आदि की मदद से दुकान के मुख्य शटर को ऊंचा किया और अंदर प्रवेश कर आईफोन समेत दर्जनों महंगे मोबाइल फोन चुरा लिए. सुबह घटना की जानकारी मिलने पर दुकानदार और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.
- डुमरांव के गीता मोबाइल सेंटर से आईफोन समेत दर्जनों महंगे मोबाइल गायब, डिब्बों से फोन और चार्जर निकाल ले गए चोर
- सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक के उड़े होश, सूचना मिलते ही जांच में जुटी पुलिस
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : डुमरांव नगर में चोरों ने मोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया. अहले सुबह करीब 3:30 बजे के बाद अज्ञात चोरों ने गीता मोबाइल सेंटर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने लोहे की रॉड आदि की मदद से दुकान के मुख्य शटर को ऊंचा किया और अंदर प्रवेश कर आईफोन समेत दर्जनों महंगे मोबाइल फोन चुरा लिए. सुबह घटना की जानकारी मिलने पर दुकानदार और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई.
डिब्बे छोड़कर फोन और चार्जर ले गए चोर
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, डुमरांव नगर की प्रतिष्ठित गीता मोबाइल सेंटर के संचालकों ने सोमवार की रात रोजाना की तरह दुकान बंद की थी. इसके बाद देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान को निशाना बनाया. चोरों ने मोबाइल के डिब्बों से फोन और चार्जर निकाल लिए, जबकि खाली डिब्बों को वहीं छोड़ दिया. सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. दुकान से दर्जनों महंगे मोबाइल गायब थे. फिलहाल चोरी गए मोबाइल फोन और अन्य सामान की कुल कीमत का आकलन नहीं हो सका है.
पुलिस ने शुरू की मामले की तहकीकात
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना करीब 3:30 बजे हुई है. पुलिस को कुछ देर पहले ही इसकी जानकारी मिली है. मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है. अब पुलिस जांच के बाद ही चोरी की पूरी वारदात और इसमें शामिल लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.






.png)









0 Comments