स्पष्ट किया कि पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है. जिलाधिकारी साहिला और एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं.

- पंडालों में बच्चों के बिछड़ने पर तुरंत अनाउंसमेंट कराने का निर्देश, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट
- ट्रिपल राइडिंग और हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई, शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा के लिए अधिकारी कर रहे लगातार गश्त
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बक्सर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. इसी कड़ी में आधी रात को एसडीएम अविनाश कुमार और एसडीपीओ गौरव पांडेय सड़कों पर गश्त करते नजर आए. एसडीएम अविनाश कुमार ने स्पष्ट किया कि पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है. जिलाधिकारी साहिला और एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं.
ट्रिपल राइडिंग और हुड़दंग करने वालों पर नजर
एसडीएम के अनुसार दुर्गा पूजा के दौरान सड़कों और पूजा पंडालों के आसपास उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त की है. ट्रिपल राइडिंग करने वालों और सड़क पर हुड़दंग मचाने वाले तत्वों पर नजर रखी जा रही है. महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों की गश्त का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पूजा पंडालों तक पहुंच सकें और शांतिपूर्ण माहौल में दर्शन कर सकें.
बच्चा बिछड़ने पर लाउडस्पीकर से होगी घोषणा
उन्होंने बताया कि मेले और पूजा पंडालों में भारी भीड़ के बीच बच्चों के परिजनों से बिछड़ने की आशंका को देखते हुए भी विशेष निर्देश दिए गए हैं. एसडीएम अविनाश कुमार ने बताया कि सभी पूजा पंडाल संचालकों को निर्देश दिया गया है कि यदि कोई बच्चा अपने परिजनों से बिछड़ जाता है, तो लाउडस्पीकर के माध्यम से तत्काल सूचना प्रसारित की जाए, ताकि बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार से मिलाया जा सके.
प्रशासन का जोर केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर ही नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने पर भी है. अधिकारियों की लगातार गश्त और निगरानी के बीच प्रशासन ने दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारी की है.
वीडियो :





.png)








0 Comments