नवरात्रि पर खण्डरीचा में मां काली के दरबार में भक्ति की धूम, 19 को होगा विशाल भंडारा ..

सामूहिक भागीदारी के कारण अखंड हरिकीर्तन और भंडारे का कार्यक्रम लगातार जारी है. ग्रामीणों की इस पहल से गांव में धार्मिक उत्साह और आपसी एकजुटता का माहौल बना हुआ है.




                           





  • 11 अक्टूबर से अखंड हरिकीर्तन और भंडारे का आयोजन जारी, ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न
  • पूर्व मुखिया विभोर द्विवेदी का विशेष सहयोग, ग्रामीणों की भागीदारी से मंदिर में बना भक्तिमय माहौल 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नवरात्रि के पावन अवसर पर खण्डरीचा गांव स्थित मां काली के मंदिर में भक्ति और श्रद्धा की अनूठी छटा देखने को मिल रही है। यहां 11 अक्टूबर से अखंड हरिकीर्तन के साथ भंडारे का आयोजन किया जा रहा है. ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से चल रहे इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन मां के प्रसाद के रूप में पूरी, सब्जी, बूंदिया, सेवई सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है. मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान के साथ प्रसाद वितरण का सिलसिला जारी है.

गांव के बुद्धिजीवी वर्ग सहित समस्त ग्रामीण तन, मन और धन से इस आयोजन में सहयोग कर रहे हैं. सामूहिक भागीदारी के कारण अखंड हरिकीर्तन और भंडारे का कार्यक्रम लगातार जारी है. ग्रामीणों की इस पहल से गांव में धार्मिक उत्साह और आपसी एकजुटता का माहौल बना हुआ है.

19 अक्टूबर को होगा विशाल भंडारा

आयोजन समिति के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को मां काली के दरबार में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं. समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सहभागिता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

इस धार्मिक आयोजन में पूर्व मुखिया विभोर द्विवेदी का विशेष सहयोग मिल रहा है. वहीं, कमिटी के सदस्य मिंटू सिंह, विकास सिंह (मनोहर), डब्लू दुबे, मनु चौबे, रघु दुबे, संजय सिंह (पूर्व सरपंच) और टिंकल दुबे सहित अन्य ग्रामीण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

नवरात्रि के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सेवा भावना और ग्रामीणों की सामूहिक एकजुटता का प्रतीक बन रहा है.












Post a Comment

0 Comments