मारकंडे पटेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा जदयू के प्रदेश सचिव बने; बक्सर में समर्थकों में खुशी ..

खबर मिलते ही बक्सर में समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला. जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत सैकड़ों लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.



                           





  • छात्र राजनीति से संगठन तक बनाई पहचान, युवाओं को पार्टी से जोड़ने और संगठन मजबूत करने पर रहेगा जोर
  • विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत सैकड़ों लोगों ने दी बधाई 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के युवा समाजसेवी मारकंडे पटेल को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की युवा इकाई में बिहार प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही बक्सर में समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला. जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत सैकड़ों लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.

छात्र राजनीति से शुरू हुआ सफर

मारकंडे पटेल छात्र राजनीति के समय से ही जदयू से जुड़े रहे हैं. इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई और पार्टी के जमीनी स्तर पर काम किया. युवाओं के बीच उनकी सक्रियता और संपर्क को उनकी राजनीतिक यात्रा का अहम हिस्सा माना जाता है. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान भी उन्होंने पार्टी के पक्ष में बूथ स्तर पर सक्रियता से काम किया था.

इन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

मारकंडे पटेल की नियुक्ति पर राजपुर विधायक संतोष निराला, डुमरांव विधायक राहुल सिंह, जदयू प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा और जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा सहित कई लोगों ने बधाई दी. इसके अलावा बबलू, ज्योति प्रकाश, राजेश बारी, युवा खरवार महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खरवार, जदयू नेता रोहित ओझा, अशोक प्रजापति, अतुल सिंह, संदीप बारी और अभय सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.

युवाओं को पार्टी से जोड़ने का संकल्प

प्रदेश सचिव बनाए जाने पर मारकंडे पटेल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे. युवाओं को पार्टी से जोड़ना, संगठन को मजबूत बनाना और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना उनकी प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल रहेगा. उन्होंने नई भूमिका में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने की प्रतिबद्धता जताई.












Post a Comment

0 Comments