कहा कि संस्था का उद्देश्य सिर्फ गतिविधियां संचालित करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान तक सेवा और सहयोग पहुंचाना है. शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में जनभागीदारी बढ़ाने के साथ जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की योजना है.

- मणिकांत बने जिला समन्वयक, पांच सदस्यीय सलाहकार समिति संभालेगी सामाजिक गतिविधियों की दिशा
- इकाई गठन के साथ प्रतिभाओं को मिला सहारा, सक्षम फिजिकल एकेडमी के खिलाड़ियों को बांटे गए रनिंग शूज़
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने और सामाजिक सरोकारों को जमीन पर उतारने के लिए सहायक फाउंडेशन ने बक्सर में अपनी जिला इकाई का गठन किया है. मंगलवार को सिविल लाइन स्थित लक्ष्य कोचिंग में हुई बैठक में संगठन के विस्तार से लेकर आगामी सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा की गई. फाउंडेशन का फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के साथ जरूरतमंदों तथा प्रतिभाशाली युवाओं को सहयोग देने पर रहेगा.
बैठक की अध्यक्षता फाउंडेशन के संस्थापक एवं उपाध्यक्ष वासुदेव किशोर ने की. जिला इकाई के संचालन की जिम्मेदारी मणिकांत को जिला समन्वयक के रूप में दी गई. वहीं अजय मिश्रा, मुकेश पाण्डेय, आशुतोष अस्थाना, शैलेंद्र दीपू और मुकेश श्रीवास्तव को सलाहकार समिति में शामिल किया गया.
वक्ताओं ने कहा कि संस्था का उद्देश्य सिर्फ गतिविधियां संचालित करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान तक सेवा और सहयोग पहुंचाना है. शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में जनभागीदारी बढ़ाने के साथ जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की योजना है.
प्रतिभा को प्रोत्साहन देने से हुई शुरुआत
जिला इकाई के गठन के बाद संस्था ने प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की पहल भी की. सक्षम फिजिकल एकेडमी के प्रतिभावान बच्चों के बीच रनिंग शूज़ का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि संजय सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीण और सामान्य परिवारों से आने वाली प्रतिभाओं को समय पर संसाधन और प्रोत्साहन मिले तो वे बड़े मंच तक पहुंच सकती हैं.
फाउंडेशन की ओर से कहा गया कि युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें सही दिशा, अवसर और सहयोग देने की है. इसी सोच के साथ आने वाले दिनों में शिक्षा और खेल से जुड़ी प्रतिभाओं को भी सहयोग देने की दिशा में काम किया जाएगा.
कार्यक्रम में मधुरेन्द्र कुमार, अमन मिश्रा, नीरज श्रीवास्तव, पवन शर्मा, कुमार गौरव, कमलेश सिंह, करन, झब्बू पाण्डेय, पंकज पाठक, बजरंगी सिंह और विकास कायस्थ सहित सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे.




.png)









0 Comments