गहमर में रुकेगी सुपरफास्ट, बक्सर में बदला ट्रेन का समय ..

गहमर में नया ठहराव मिलने के कारण 12141 के बक्सर स्टेशन के समय में भी बदलाव किया गया है. 7 अक्टूबर से यह ट्रेन बक्सर में रात 1:36 बजे पहुंचेगी और 1:38 बजे रवाना होगी.




                           


  • बक्सर के यात्रियों के लिए जरूरी बदलाव, रात की ट्रेन पकड़ने से पहले नए टाइमिंग पर दें ध्यान
  • गहमर में दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव शुरू, इसका असर बक्सर स्टेशन पर भी पड़ा

बक्सर टॉप न्यूज,बक्सर : दानापुर - पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के गहमर में सुपरफास्ट ट्रेन के ठहराव का असर अब बक्सर पर भी दिखेगा. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12142/12141) को दानापुर मंडल के गहमर स्टेशन पर 6 अक्टूबर से दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव देने का फैसला किया है. इसके चलते वापसी में बक्सर स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने और रवाना होने का समय भी बदल गया है.

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 12142 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6 अक्टूबर से गहमर स्टेशन पर दोपहर 12:44 बजे पहुंचेगी और 12:46 बजे रवाना होगी. वहीं, गाड़ी संख्या 12141 लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस 7 अक्टूबर से गहमर में रात 1:20 बजे पहुंचेगी और 1:22 बजे आगे के लिए रवाना होगी.

बक्सर में अब 1:36 बजे पहुंचेगी ट्रेन

गहमर में नया ठहराव मिलने के कारण 12141 के बक्सर स्टेशन के समय में भी बदलाव किया गया है. 7 अक्टूबर से यह ट्रेन बक्सर में रात 1:36 बजे पहुंचेगी और 1:38 बजे रवाना होगी. यानी रात में इस ट्रेन से सफर करने वाले बक्सर के यात्रियों को पुराने समय के भरोसे रहने के बजाय संशोधित समय का ध्यान रखना होगा.

रेलवे ने गहमर में यह ठहराव फिलहाल प्रायोगिक आधार पर शुरू किया है. दो मिनट के इस ठहराव से गहमर के यात्रियों को सुविधा मिलेगी, जबकि बक्सर में ट्रेन के नए समय के अनुसार यात्रियों को अपनी यात्रा की तैयारी करनी होगी.



















Post a Comment

0 Comments