शिकायतों को लेकर जिला प्रशासन से मिलकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा. इसके साथ ही रैन बसेरा योजना के तहत भूमिहीन गरीब परिवारों को तीन डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने के मुद्दे पर भी संबंधित अधिकारियों से बातचीत करने का निर्णय लिया गया.
- इंदिरा आवास की शिकायतों से जलजमाव तक, प्रशासन के सामने उठेंगे स्थानीय मुद्दे
- पंचायत चुनाव को लेकर भी मंथन, संगठन से जुड़े लोगों को मैदान में उतारने पर सहमति
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : संगठन को गांव की चौपाल से लेकर पंचायत और विधानसभा स्तर तक मजबूत करने की तैयारी है. रविवार को नगर भवन के सामने वृंदावन वाटिका के सभा कक्ष में आयोजित दलित अति पिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा की समीक्षात्मक बैठक में संगठन विस्तार के साथ स्थानीय समस्याओं को लेकर भी रणनीति तैयार की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक सरोज राजभर ने की, जबकि संचालन मदन पाल ने किया.
बैठक में पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों को प्रखंड, विधानसभा और पंचायत स्तर तक सक्रिय करने पर जोर दिया. पंचायत स्तर पर संगठन से जुड़े लोगों को चुनाव मैदान में उतारने पर भी सहमति बनी. इससे संगठन ने आने वाले पंचायत चुनाव को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ाने के संकेत दिए हैं.
गरीबों की योजनाओं और जमीन के मुद्दे पर प्रशासन से बातचीत
बैठक में इंदिरा आवास योजना में गड़बड़ी की मिल रही शिकायतों को प्रमुखता से उठाया गया. मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि इन शिकायतों को लेकर जिला प्रशासन से मिलकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा. इसके साथ ही रैन बसेरा योजना के तहत भूमिहीन गरीब परिवारों को तीन डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने के मुद्दे पर भी संबंधित अधिकारियों से बातचीत करने का निर्णय लिया गया.
दुर्गापूजा से पहले जलजमाव दूर कराने की मांग
शहर की जलजमाव की समस्या भी बैठक के एजेंडे में रही. पीसी कॉलेज, जासो रोड, पांडेय पट्टी रोड और मित्रलोक कॉलोनी में जलजमाव की समस्या को दुर्गापूजा से पहले दूर कराने की मांग प्रशासन के समक्ष रखने पर सहमति बनी. मोर्चा का कहना है कि स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संगठन प्रशासन के साथ संवाद कर पहल करेगा.
बैठक में सुरेंद्र ठाकुर, महिला संयोजिका कृष्णावती देवी, लाल बिहारी पाल, बिना खरवार, पिंटू साहनी, सत्येंद्र प्रजापति, राहुल कुमार, राष्ट्रपति राजभर, रजक कुशवाहा, अजीत राम, नथुनी राम, मनजी राजभर, बब्बन राजभर, अरविंद शाह, जगदीश ठाकुर, मुन्ना ओझा, बस नारायण राजभर, मुकेश राजभर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.





.png)









0 Comments