कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन समाज और राष्ट्र के लिए समर्पण का संदेश देता है. गांधी जी ने सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया, जबकि शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को अपने आचरण से स्थापित किया.

- डीएम साहिला ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
- स्वच्छता-सद्भाव और जनसेवा को बताया आज की जरूरत
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : महात्मा गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गुरुवार को बक्सर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शास्त्री जी के विचारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए. समाहरणालय परिसर की वाटिका से लेकर कँवलदह पोखर और रेड क्रॉस भवन तक कार्यक्रमों में सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी और जनसेवा के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया.
समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी साहिला ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. इसके बाद कवलदह पोखर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारियों और कर्मियों ने भी दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को अपने जीवन और कार्यशैली में उतारने का संकल्प लिया.
गांधी के सत्य-अहिंसा से स्वच्छता तक का संदेश
डीएम साहिला ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, स्वच्छता और जनसेवा के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं. समाज में स्वच्छता, सद्भाव और जनहित की भावना को मजबूत करने के लिए गांधी जी के विचारों को व्यवहार में उतारना जरूरी है.
उन्होंने कहा कि गांधी जयंती केवल एक महान व्यक्तित्व को याद करने का दिन नहीं, बल्कि उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने का अवसर भी है. लोकसेवा से जुड़े लोगों को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए.
शास्त्री की सादगी और रेड क्रॉस की सेवा भावना का संगम
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए डीएम ने कहा कि उनका सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण आज भी प्रेरणा देता है. उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर लोकसेवा में निष्ठा और अनुशासन के साथ काम करने की जरूरत है.
वहीं, रेड क्रॉस भवन में भी गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर दोनों महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया. भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, बक्सर के सचिव डॉ. श्रवण कुमार तिवारी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन समाज और राष्ट्र के लिए समर्पण का संदेश देता है. गांधी जी ने सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया, जबकि शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को अपने आचरण से स्थापित किया.
डॉ. तिवारी ने कहा कि रेड क्रॉस की सेवा भावना भी इन्हीं मानवीय मूल्यों से जुड़ी है. जरूरतमंदों की मदद, पीड़ितों की सेवा और समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता को मजबूत करना ही ऐसे महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है. उन्होंने लोगों से उनके बताए आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की.
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, वरीय उप समाहर्ता समेत विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे. इस दौरान गांधी और शास्त्री के विचारों को जनसेवा, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया.
जदयू नेताओं ने भी गांधी प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धा-सुमन
गांधी जयंती के अवसर पर जदयू के जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा एवं युवा जदयू के जिला अध्यक्ष मोहित कुशवाहा ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया. दोनों नेताओं ने कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भाव के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं. उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में आपसी भाईचारा, शांति और जनसेवा की भावना को मजबूत किया जा सकता है.




.png)










0 Comments