अवसर पर विद्यालय परिसर में ‘वर्तमान परिप्रेक्ष्य और सामाजिक मूल्य’ विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के सचिव सरोज सिंह ने गांधी और शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की.

- बिहार सेंट्रल स्कूल में विद्यार्थियों ने रखे विचार, रागिनी ने गीत से दिया संदेश
- सचिव सरोज सिंह बोले- महापुरुषों की जयंती समारोह तक सीमित नहीं, जीवन में उतारें उनके विचार
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर के बायपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में ‘वर्तमान परिप्रेक्ष्य और सामाजिक मूल्य’ विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के सचिव सरोज सिंह ने गांधी और शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की.
सरोज सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जैसे महान व्यक्तित्वों के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उनके जीवन से सत्यनिष्ठा, सादगी, अनुशासन और सकारात्मक सोच की सीख मिलती है. उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती केवल समारोह आयोजित करने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उनके विचारों को व्यवहारिक जीवन में उतारने का प्रयास होना चाहिए.
आधुनिक जीवनशैली के बीच सामाजिक मूल्यों पर जोर
सेमिनार में सामाजिक हिंसा और आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी विसंगतियों पर भी चर्चा हुई. सचिव ने कहा कि वर्तमान समय में गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा शास्त्री की सादगी और राष्ट्रनिष्ठा से प्रेरणा लेने की जरूरत है. उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आचरण में नैतिकता और सकारात्मक सोच को स्थान देने का आह्वान किया.
विद्यार्थियों ने गीत और भाषण से रखा अपना पक्ष
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी सामाजिक मूल्यों और चरित्र निर्माण को लेकर अपने विचार रखे. कक्षा सातवीं की छात्रा रागिनी ने गीत के माध्यम से गांधी और शास्त्री के जीवन-दर्शन को प्रस्तुत किया. वहीं कक्षा सातवीं की अर्चना ने भाषण के माध्यम से बच्चों के चरित्र निर्माण को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया. विद्यालय के शिक्षकों ने भी नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण पर अपने विचार साझा किए. अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ सेमिनार का समापन हुआ.




.png)









0 Comments