मोहित कुशवाहा पर पार्टी ने तीसरी बार जताया भरोसा, बने युवा जदयू के जिलाध्यक्ष ..

घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच बधाइयों का दौर शुरू हो गया. लगातार तीसरी बार जिम्मेदारी मिलने के बाद मोहित कुशवाहा ने इसे अपने जैसे सामान्य कार्यकर्ता के प्रति पार्टी नेतृत्व के विश्वास का परिणाम बताया.





                           


  • प्रदेश नेतृत्व ने लगातार तीसरी बार सौंपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी
  • युवाओं को संगठन से जोड़ने और नीतीश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : युवा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के संगठन में बक्सर के लिए प्रदेश नेतृत्व ने एक बार फिर मोहित कुशवाहा पर भरोसा जताया है. उन्हें लगातार तीसरी बार युवा जदयू बक्सर का जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया है. 1 अक्टूबर को मनोनयन की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच बधाइयों का दौर शुरू हो गया. लगातार तीसरी बार जिम्मेदारी मिलने के बाद मोहित कुशवाहा ने इसे अपने जैसे सामान्य कार्यकर्ता के प्रति पार्टी नेतृत्व के विश्वास का परिणाम बताया.

मनोयन के बाद मोहित कुशवाहा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीतीश पटेल सहित पार्टी के अन्य नेताओं के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे संगठन को मजबूत कर पूरा करने का प्रयास करेंगे.

तीसरी बार जिम्मेदारी, अब युवाओं को जोड़ने की चुनौती

मोहित कुशवाहा ने कहा कि बक्सर जिले में अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा. युवाओं को एकजुट कर पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की बात उन्होंने कही.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की न्याय के साथ विकास और सुशासन की नीतियों को युवाओं और आम लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे. पंचायत और प्रखंड स्तर पर संगठन को सक्रिय करने की दिशा में भी काम करने की बात कही.

मनोनयन के बाद कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

लगातार तीसरी बार युवा जदयू जिलाध्यक्ष बनाए जाने की सूचना के बाद जिले के जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोहित कुशवाहा को बधाई दी. कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें दोबारा जिम्मेदारी मिलने से युवा संगठन में उत्साह बढ़ा है.

मोहित कुशवाहा ने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के भरोसे और मेहनत का परिणाम है. उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और मजबूत करने की बात कही.


















Post a Comment

0 Comments