दोनों बाइक तेज रफ्तार में आमने-सामने आ रही थीं. इसी दौरान दोनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए. सड़क पर घायल पड़े दोनों युवकों को स्थानीय लोगों ने उठाकर अस्पताल पहुंचाया.

- शहीद स्मारक कमलदह पोखरा के सामने हुआ हादसा, दोनों युवक गंभीर रूप से घायल; अब तक नहीं हो सकी पहचान
- दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइक पुलिस ने कब्जे में ली, घायलों की पहचान कराने में जुटी पुलिस
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे. दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि, देर शाम तक दोनों घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा शहीद स्मारक कमलदह पोखरा के सामने हुआ. दोनों बाइक तेज रफ्तार में आमने-सामने आ रही थीं. इसी दौरान दोनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए. सड़क पर घायल पड़े दोनों युवकों को स्थानीय लोगों ने उठाकर अस्पताल पहुंचाया.
दोनों बाइकों को थाने ले गई पुलिस
हादसे में शामिल एक बाइक होंडा एसपी 125 है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR44X2811 बताया गया है. वहीं दूसरी बाइक हीरो सुपर स्प्लेंडर है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR44U2776 है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया.
घायलों की पहचान कराने में जुटी पुलिस
दोनों घायल युवकों के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं. उनकी पहचान नहीं होने के कारण पुलिस उनके परिजनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. स्थानीय लोगों ने अपील की है कि यदि कोई इन युवकों को पहचानता है या उनके परिजनों के बारे में जानकारी रखता है, तो बक्सर सदर अस्पताल पहुंचकर जानकारी दे सकता है. नगर थाना पुलिस से भी संपर्क किया जा सकता है.





.png)








0 Comments