महिलाओं को एक साथ आने, खुशियां साझा करने और मनोरंजन के जरिए यादगार पल संजोने का अवसर दिया. आयोजन का संदेश भी खास रहा—महिलाओं की भागीदारी, आपसी सहयोग और खुशियों से सजी एक शाम, अपनों के नाम.
- महिलाओं द्वारा, महिलाओं के लिए आयोजित हुई डांडिया नाइट 2026, संगीत और नृत्य के बीच साझा किए यादगार पल
- प्रतिमा सिंह, रूबी कुमारी समेत पांच महिलाओं ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : डांडिया की खनक, संगीत की धुन और उमंग से भरी शाम. शुक्रवार की शाम आयोजित डांडिया नाइट 2026 में महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. महिलाओं द्वारा, महिलाओं के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में मनोरंजन, आपसी मेलजोल और सामूहिक सहभागिता का रंग देखने को मिला. आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा खुशनुमा अवसर देना था, जहां वे रोजमर्रा की व्यस्तताओं से दूर अपनों के साथ आनंद के पल बिता सकें. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लाइफ़ कोच वर्षा पांडेय भी शामिल हुई.
पांच महिलाओं ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी
डांडिया नाइट 2026 के आयोजन मंडल में प्रतिमा सिंह, रूबी कुमारी, स्नेहलता सिंह, श्वेतांशुमाला और सरिता कुमारी शामिल रहीं. आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं का स्वागत किया. आयोजन को महिलाओं के बीच आपसी जुड़ाव और उत्साह बढ़ाने की पहल के रूप में देखा गया.
23 महिलाओं ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में अनीता यादव, ज्योति पांडेय, संगीता कुमारी, पूजा देवी, गुंजा कुमारी, शारदा देवी, शुभंती देवी, जूही कुमारी, प्रियंका कुमारी, फूल कुमारी, डॉ. आरती, पायल जायसवाल, शालू मैम, रिंकू कुमारी, प्रीति मैम, अनन्या, पूनम जी, आरती देवी, अंजलि, निभा कुमारी, कोमल, ममता कुमारी और आशा जी शामिल हुईं.
डांडिया नाइट ने महिलाओं को एक साथ आने, खुशियां साझा करने और मनोरंजन के जरिए यादगार पल संजोने का अवसर दिया. आयोजन का संदेश भी खास रहा—महिलाओं की भागीदारी, आपसी सहयोग और खुशियों से सजी एक शाम, अपनों के नाम.





.png)











0 Comments