कहा कि बच्चों के अभिनय और वेशभूषा ने सभी का दिल जीत लिया. उन्होंने साबित किया कि यदि बच्चों को सही अवसर और प्रोत्साहन मिले, तो वे भी बड़े कलाकारों की तरह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं.

- डांडिया की धुन पर थिरके बच्चे, राम-लक्ष्मण और हनुमान के रूप में भी बटोरी वाहवाही
- नाटक, संगीत और अभिनय के जरिए बच्चों की प्रतिभा निखार रहा जेनरेशन बीटा स्कूल
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नन्हे कदमों की थिरकन, डांडिया की खनक और देवी-देवताओं के मनमोहक स्वरूप. जेनरेशन बीटा स्कूल में बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा. कोई मां दुर्गा के नौ रूपों में नजर आया तो किसी ने महिषासुर का किरदार निभाया. भगवान राम-लक्ष्मण, हनुमान और भगवान गणेश के रूप में सजे बच्चों ने अपने अभिनय और आकर्षक वेशभूषा से सबका दिल जीत लिया. बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर ऐसा लगा, मानो डुमरांव की धरती पर देवी-देवताओं की झलक साकार हो उठी हो.
कार्यक्रम के दौरान डांडिया नृत्य ने भी खूब रंग जमाया. बच्चों के चेहरे पर उत्साह, कदमों में उमंग और प्रस्तुतियों में आत्मविश्वास साफ नजर आया. धार्मिक पात्रों के अभिनय के जरिए बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, वहीं उनकी मासूम अदाओं ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
बच्चों के अभिनय ने जीता सबका दिल
विद्यालय की निदेशिका प्रियंका सिंह ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के अभिनय और वेशभूषा ने सभी का दिल जीत लिया. उन्होंने साबित किया कि यदि बच्चों को सही अवसर और प्रोत्साहन मिले, तो वे भी बड़े कलाकारों की तरह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं.
थिएटर और संगीत से निखारी जा रही प्रतिभा
विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों में थिएटर, गायन और वादन के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए विद्यालय प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है. इसका उद्देश्य बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारना और उन्हें बड़े मंचों पर बिना किसी झिझक के अपनी कला प्रस्तुत करने के लिए तैयार करना है.
हनुमान के रूप में अभिषेक श्रीवास्तव, महिषासुर के रूप में नीलोत्पल राय और भगवान गणेश के रूप में पवन कुमार ने अपनी भूमिकाएं निभाईं. वहीं, नवदुर्गा के स्वरूप में साज़िया, कहकशां, आकृति, आराध्या, रिद्धिमा, अनन्या सिंह, अनन्या, आरोही, माही और समृद्धि ने अपनी प्रस्तुतियों से आकर्षण बिखेरा.
बच्चों को इस भव्य प्रस्तुति के लिए तैयार करने में शिक्षिका रेखा सिंह, निधि, प्रीति कुमारी, प्रीति, वर्षा, ऋतु मिश्रा, स्नेहा दुबे और खुशबू सिंह का सराहनीय योगदान रहा. विद्यालय की इस पहल ने बच्चों को अपनी रचनात्मकता और अभिनय कौशल दिखाने का अवसर दिया.




.png)












0 Comments