मां के दर्शन कर भक्तों ने आशीर्वाद लिया. दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. पूजा पंडाल में धार्मिक माहौल के बीच श्रद्धालु भक्ति और श्रद्धा के साथ मां की आराधना कर रहे हैं.

- वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुला पट, श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन
- रेलवे कर्मियों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी से भक्तिमय बना माहौल
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : सार्वजनिक रेलवे दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में मां दुर्गा का पट खुलते ही पूरा पूजा पंडाल भक्तिमय हो गया. पट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं में मां के दर्शन को लेकर उत्साह देखने को मिला. भक्तों ने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि, खुशहाली और परिवार की मंगलकामना की.
इस अवसर पर पंडित धनजी तिवारी, डॉ. हरि ओम पाठक, मानवेन्द्र नाथ ओझा, विंध्याचल पाण्डेय, संजीत कुमार, बीरेंद्र ओझा और विद्या विलास पांडेय सहित रेलवे के कई कर्मी उपस्थित रहे. सभी ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना में भाग लिया और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की.
पट खुलने के साथ ही पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया. मां के दर्शन कर भक्तों ने आशीर्वाद लिया. दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. पूजा पंडाल में धार्मिक माहौल के बीच श्रद्धालु भक्ति और श्रद्धा के साथ मां की आराधना कर रहे हैं.
सार्वजनिक रेलवे दुर्गा पूजा समिति की ओर से हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है. इस आयोजन में रेलवे कर्मियों के साथ स्थानीय श्रद्धालुओं की भी भागीदारी रहती है. मां दुर्गा के पट खुलने के साथ ही पूजा महोत्सव की रौनक बढ़ गई है और भक्त मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं.




.png)









0 Comments