15वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए 'राजनीति के संत' पूर्व मंत्री पं. जगनारायण त्रिवेदी, श्रद्धांजलि सभा का आयोजन ..

स्वर्गीय त्रिवेदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपनी सादगी, ईमानदारी और सिद्धांतों के कारण वे पूरे बिहार में 'राजनीति के संत' के रूप में जाने जाते थे. बक्सर के विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता.









- बक्सर से लगातार 25 वर्षों तक विधायक रहे और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके थे स्वर्गीय त्रिवेदी

- पौत्र ईशान त्रिवेदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा गया— स्व. अनिल त्रिवेदी के बाद अब ईशान भी युवा चेहरे के रूप में आगे आ रहे हैं

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बिहार के कद्दावर जननेता, बक्सर से लगातार 25 वर्षों तक विधायक रहे और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय पंडित जगनारायण त्रिवेदी की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर उनके पौत्र ईशान त्रिवेदी समेत जिले के गणमान्य लोगों और कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें शत्-शत् नमन किया.

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईशान त्रिवेदी ने अपने दादाजी के आदर्शों और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को याद किया. सभा में उपस्थित वक्ताओं ने स्वर्गीय त्रिवेदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपनी सादगी, ईमानदारी और सिद्धांतों के कारण वे पूरे बिहार में 'राजनीति के संत' के रूप में जाने जाते थे. बक्सर के विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता.

लोगों ने कहा कि स्वर्गीय पंडित जगनारायण त्रिवेदी की जनसेवा की इस समृद्ध विरासत को उनके पुत्र स्वर्गीय अनिल त्रिवेदी ने भी पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाया. अब परिवार की तीसरी पीढ़ी के रूप में ईशान त्रिवेदी भी एक ऊर्जावान युवा चेहरे के तौर पर जनसेवा के क्षेत्र में आगे आ रहे हैं, जिससे लोगों को काफी उम्मीदें हैं.

इस अवसर पर राजा रमन पाण्डेय, कामेश्वर पाण्डेय, गोपाल त्रिवेदी, नागेश पाण्डेय, बजरंगी मिश्र समेत तमाम लोगों ने भी पूर्व मंत्री को शत्-शत् नमन करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की.


















Post a Comment

0 Comments