अभी-अभी : शादी समारोह में जा रहे दो युवकों को रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने कुचला, मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत, एनएच - 922 पर हुआ हादसा ..

इतनी भयावह थी कि ट्रक की चपेट में आने से दोनों युवकों का सिर बुरी तरह कुचल गया और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मौके पर जमा लोगों के बीच इस बात की भी चर्चा हो रही थी कि यदि युवकों ने हेलमेट पहना होता, तो शायद उनकी जान बच सकती थी.







               






  • अहिरौली मोड़ के समीप एनएच-922 के पटना लेन में हुआ भीषण हादसा, सिर बुरी तरह कुचले जाने के कारण नहीं हो सकी है मृतकों की पहचान
  • हादसे के बाद ट्रक लेकर फरार हुआ चालक, मौके पर मौजूद लोगों में चर्चा - हेलमेट पहना होता तो शायद बच जाती दोनों युवकों की जान
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-922 पर अहिरौली मोड़ के समीप एक अत्यंत दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. पटना लेन में गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से तेज रफ्तार में आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मारते हुए बुरी तरह कुचल दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक जिस तरह के कपड़ों में तैयार थे, उसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वे किसी शादी-विवाह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे. टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रक की चपेट में आने से दोनों युवकों का सिर बुरी तरह कुचल गया और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मौके पर जमा लोगों के बीच इस बात की भी चर्चा हो रही थी कि यदि युवकों ने हेलमेट पहना होता, तो शायद उनकी जान बच सकती थी.

हादसे के तुरंत बाद आरोपी ट्रक चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही औद्योगिक थाने की पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया. चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो जाने के कारण फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर शिनाख्त करने के साथ-साथ फरार ट्रक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.












Post a Comment

0 Comments