वीडियो : शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मुन्ना तिवारी का जताया आभार, पुनः लोकसभा चुनाव लड़ने के दिए संकेत ..

बयान पर अब शिक्षा मंत्री की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने मुन्ना तिवारी के इस भाव का स्वागत करते हुए बक्सर की जनता के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया और आगामी संसदीय चुनावों की ओर एक बड़ा संकेत भी दिया है.








               





  • कहा- जीत के सर्टिफिकेट से कहीं अधिक बड़ा है बक्सर की जनता से मिला 4 लाख वोटों का प्रेम
  • चुनाव खत्म होते ही द्वेष समाप्त कर सभी दलों से एकजुट होकर बक्सर के विकास का किया आह्वान

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले की राजनीति में इन दिनों एक दिलचस्प और सौहार्दपूर्ण नज़ारा देखने को मिल रहा है. हाल ही में विपक्षी खेमे के नेता और पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी द्वारा बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के पक्ष में दिए गए सकारात्मक बयान पर अब शिक्षा मंत्री की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने मुन्ना तिवारी के इस भाव का स्वागत करते हुए बक्सर की जनता के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया और आगामी संसदीय चुनावों की ओर एक बड़ा संकेत भी दिया है.

मीडिया से बातचीत के दौरान मिथिलेश तिवारी ने मुन्ना तिवारी के बयान का अभिनंदन करते हुए कहा कि बक्सर की जनता से उन्हें जो अद्भुत प्रेम और स्नेह मिला है, वह चुनाव जीतने के किसी भी 'सर्टिफिकेट' से कहीं अधिक बड़ा है. गौरतलब है कि मिथिलेश तिवारी ने बक्सर से लोकसभा का चुनाव लड़ा था, जिसमें भले ही उन्हें जीत का प्रमाण पत्र नहीं मिल सका, लेकिन जनता ने उन पर भरोसा जताते हुए करीब 4 लाख वोटों का बड़ा समर्थन दिया था.

जनता के इसी अपार समर्थन का ज़िक्र करते हुए उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि बक्सर की जनता का आशीर्वाद उन्हें आगे भी मिलता रहेगा. मुन्ना तिवारी द्वारा उनके पक्ष में दिए गए बयान और उस पर शिक्षा मंत्री की इस प्रतिक्रिया के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज़ हो गई है कि मिथिलेश तिवारी भविष्य में एक बार फिर बक्सर से संसदीय चुनाव के मैदान में उतर सकते हैं.

अपने बयान में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राजनीति केवल चुनाव के समय तक ही सीमित रहनी चाहिए. चुनाव समाप्त होने के बाद पक्ष और प्रतिपक्ष का भेदभाव भुलाकर सभी दलों के नेताओं को अहंकार त्यागना चाहिए और एकजुट होकर बिहार की इस सांस्कृतिक व धार्मिक नगरी के विकास के लिए काम करना चाहिए. सियासी विरोधियों के बीच दिखे इस आपसी सम्मान और मंत्री के आत्मविश्वास ने बक्सर की राजनीति को एक बार फिर गरमा दिया है.

वीडियो: 











Post a Comment

0 Comments