तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर ..

जज छावनी के समीप दोनों बाइकों की सीधी टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.







               




  • जिला मुख्यालय आ रहे धनसोई थाना क्षेत्र के अमरपुर निवासी युवक ने सदर अस्पताल में तोड़ा दम
  • गंभीर रूप से घायल इटाढ़ी निवासी युवक को प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर, गांव में पसरा मातम

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र स्थित जज छावनी के समीप तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक की पहचान धनसोई थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव निवासी महादेव कुशवाहा के पुत्र रवि कुशवाहा के रूप में हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार, रवि कुशवाहा बाइक से जिला मुख्यालय आ रहा था. इसी दौरान इटाढ़ी थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी विकास कुमार अपनी बाइक से गांव की तरफ जा रहा था. जज छावनी के समीप दोनों बाइकों की सीधी टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने रवि कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल विकास कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. युवक की असमय मौत से पूरे अमरपुर गांव में मातम पसर गया है.











Post a Comment

0 Comments