निजी विश्रामालय में पुलिस की छापेमारी, पकड़े गए दो जोड़े ..

बताया कि छापेमारी के दौरान एक कमरे में 65 वर्षीय व्यक्ति के साथ 35 वर्षीय महिला मिली, जबकि दूसरे कमरे में 25 वर्षीय युवक के साथ 20 वर्षीय युवती पकड़ी गई.  





               






- कथित देह व्यापार की सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने की कार्रवाई
- पूछताछ के बाद दोनों जोड़ों को बाउंड भरवाकर छोड़ा, लॉज प्रबंधन को चेतावनी

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के मुनीम चौक के समीप स्थित एक निजी विश्रामालय में कथित देह व्यापार की सूचना पर बुधवार को नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान अलग-अलग कमरों से दो पुरुष और दो महिलाएं पकड़ी गईं. पुलिस सभी को थाने ले आई, जहां पूछताछ के बाद बाउंड भरवाकर छोड़ दिया गया.

नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक कमरे में 65 वर्षीय व्यक्ति के साथ 35 वर्षीय महिला मिली, जबकि दूसरे कमरे में 25 वर्षीय युवक के साथ 20 वर्षीय युवती पकड़ी गई. दोनों जोड़ों से पूछताछ की गई. इसके बाद थाने से बाउंड भरवाकर उन्हें छोड़ दिया गया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि लॉज प्रबंधन को भी सख्त चेतावनी दी गई है. उन्हें स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि अपने प्रतिष्ठान में किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि का संचालन नहीं होने दें और इस बात को सुनिश्चित करें. पुलिस ने प्रबंधन को भविष्य में ऐसी गतिविधियों की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है.











Post a Comment

0 Comments