नकली बिजली उपकरण बेचने वाली दो इलेक्ट्रिक दुकानों पर छापा, भारी मात्रा में बरामदगी ..

नकली सामान बेचे जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इसी सूचना के आधार पर कंपनी के मैनेजर सुनील कुमार के नेतृत्व में दिल्ली से आई एक विशेष टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से डुमरांव थाना के समीप स्थित दो इलेक्ट्रिक दुकानों पर छापेमारी की.







               





  • दिल्ली से आई पैनासोनिक कंपनी की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ की बड़ी कार्रवाई.
  • राज इलेक्ट्रिक से 16 और ज्योति इलेक्ट्रिक से 28 नकली विद्युत उपकरण हुए बरामद.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र में नामी कंपनी 'एंकर' के नाम पर नकली विद्युत उपकरण बेचने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया लिमिटेड को क्षेत्र में नकली सामान बेचे जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इसी सूचना के आधार पर कंपनी के मैनेजर सुनील कुमार के नेतृत्व में दिल्ली से आई एक विशेष टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से डुमरांव थाना के समीप स्थित दो इलेक्ट्रिक दुकानों पर छापेमारी की.

टीम ने सबसे पहले 'राज इलेक्ट्रिक' दुकान में जांच की, जहां से एंकर ब्रांड के नाम पर बेचे जा रहे नकली तीन और छह एम्पियर के 16 विद्युत उपकरण बरामद किए गए. इसके बाद टीम ने 'ज्योति इलेक्ट्रिक' दुकान में दबिश दी, जहां से एंकर कंपनी के नाम पर बेचे जा रहे 28 पीस लोकल निर्मित नकली विद्युत उपकरण जब्त किए गए.

पूरी कार्रवाई के दौरान डुमरांव थाने की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही. डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि कंपनी की टीम द्वारा दी गई सूचना के आधार पर दोनों दुकानों की जांच की गई है. इस कार्रवाई से स्थानीय बाजार में हड़कंप मच गया है.











Post a Comment

0 Comments