बताया कि नए सत्र में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक माहौल और उचित मार्गदर्शन देने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कक्षा 1 से 9वीं तक भी नामांकन प्रक्रिया जारी है और सीनियर कक्षाओं की शैक्षणिक जरूरतों पर विशेष फोकस किया जा रहा है.

- बाईपास रोड स्थित स्कूल में नए सत्र के लिए 17 नवंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू, 10 दिसंबर 2026 तक उठा सकेंगे इस खास ऑफर का लाभ
- पहले सिर्फ बेटियों को मिलती थी यह विशेष छूट, 27वें स्थापना दिवस पर प्रबंधन ने सभी बच्चों के लिए खोले दरवाजे
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर के बाईपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल अपने 27वें स्थापना दिवस के मौके पर अभिभावकों को बड़ी राहत देने जा रहा है. स्कूल प्रबंधन ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में एडमिशन लेने वाले बच्चों की नामांकन फीस पूरी तरह माफ कर दी है. इतना ही नहीं, इन शुरुआती कक्षाओं के बच्चों को किताबें और कॉपियां भी बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी.
सभी बच्चों के लिए खुली खास सुविधा विद्यालय के सचिव सरोज सिंह ने इस पहल की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि नए सत्र के लिए 17 नवंबर से नर्सरी से लेकर कक्षा 9वीं तक की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि पहले इस तरह की विशेष छूट केवल बालिकाओं को ही दी जाती थी, लेकिन स्कूल के 27वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इस बार यह सुविधा सभी छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध कराई गई है. अभिभावक 10 दिसंबर 2026 तक इस विशेष ऑफर का लाभ उठा सकते हैं.
ओलंपियाड में लहराया परचम, सीनियर कक्षाओं पर भी विशेष ध्यान स्कूल के वाइस प्रिंसिपल विनय कुमार ने बताया कि नए सत्र में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक माहौल और उचित मार्गदर्शन देने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कक्षा 1 से 9वीं तक भी नामांकन प्रक्रिया जारी है और सीनियर कक्षाओं की शैक्षणिक जरूरतों पर विशेष फोकस किया जा रहा है.
उन्होंने स्कूल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि पिछले वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ओलंपियाड प्रतियोगिताओं में यहां के विद्यार्थियों ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर कई पुरस्कार जीते थे, जो स्कूल की बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था और बच्चों की प्रतिभा का प्रमाण है. इच्छुक अभिभावक अंतिम तिथि से पहले विद्यालय संपर्क कर इस सुनहरे अवसर का लाभ ले सकते हैं.








.png)











0 Comments