इस दौरान बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया. बच्ची की आवाज सुनकर परिजनों और स्थानीय लोगों के मौके पर पहुंचने की आशंका से आरोपी घबरा गया और अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया.

- शोर मचाने पर अंधेरे का फायदा उठाकर भागा था आरोपी, महिला थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी
- पॉक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने की कार्रवाई, सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने की पुष्टि
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से संवेदनशील मामला सामने आया है. रविवार की रात एक आरोपी ने चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया. हालांकि, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात मोहल्ले के अधिकांश लोग अपने-अपने घरों में व्यस्त थे. इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की. इस दौरान बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया. बच्ची की आवाज सुनकर परिजनों और स्थानीय लोगों के मौके पर पहुंचने की आशंका से आरोपी घबरा गया और अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया.
घटना के बाद सोमवार को पीड़िता के परिजनों ने महिला थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सबसे पहले बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया और मामले की जांच शुरू की. पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी करते हुए आरोपी को दबोच लिया.
इस संबंध में सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. प्रारंभिक जांच में कुकर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.







.png)










0 Comments