कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में जागृति, सुरक्षा और संरक्षण की भावना को मजबूत करना तथा शिक्षकों को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराना था, ताकि वे विद्यालय स्तर पर बच्चों को सुरक्षित वातावरण दे सकें और किसी भी अनहोनी की स्थिति में समय पर उचित कदम उठा सकें.
- पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों और बच्चों की सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर
- न्यायिक अधिकारियों व बाल संरक्षण विशेषज्ञों ने विद्यालय स्तर पर सतर्कता व त्वरित कार्रवाई के दिए टिप्स
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली के निर्देश पर तथा बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्त्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर द्वारा "सुरक्षित बचपन अभियान" के अंतर्गत शनिवार को विधिक सेवा सदन, बक्सर में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सुश्री काजल झाम्ब, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, -सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि, उप विकास आयुक्त, बक्सर, श्री समीर कुमार सिंह, उपाधीक्षक, साइबर क्राइम बक्सर, श्री बिंदेश्वरी पांडे, सचिव, जिला अधिवक्ता संघ, बक्सर एवं मंचासीन अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. जिसमें "बाल यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो), 2012 पर अखिल भारतीय विद्यालय जागरूकता अभियान" के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों ने भाग लिया.
मौके पर विशेष जज (पॉक्सो एक्ट)-सह-जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री अमित कुमार शर्मा, प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय परिषद, बक्सर, श्री हर्षवर्धन सिंह, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, श्री प्रकाश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता, श्री दीपक कुमार तथा बाल संरक्षण इकाई, बक्सर, परामर्शदाता, श्री प्रशांत कुमार ने उपस्थित शिक्षकों को प्रशिक्षित किया.
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में जागृति, सुरक्षा और संरक्षण की भावना को मजबूत करना तथा शिक्षकों को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराना था, ताकि वे विद्यालय स्तर पर बच्चों को सुरक्षित वातावरण दे सकें और किसी भी अनहोनी की स्थिति में समय पर उचित कदम उठा सकें. अभियान का संदेश है: "हर बच्चे का बचपन हम सबकी जिम्मेदारी."
अभियान के संबंध में अधिक जानकारी के लिए व्यवहार न्यायालय, बक्सर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में सचिव महोदय से संपर्क किया जा सकता है. कार्यालय संपर्क संख्या: 06183-299925, ईमेल: [email protected].










.png)










0 Comments